17 से 23 अगस्त के बीच ओटीटी पर आएंगी शानदार फिल्में और सीरीज, हॉटस्टार पर रिलीज होंगी 2

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OTT Release: 17 से 23 अगस्त के बीच ओटीटी पर शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में। साथ ही, इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज डेट हम आपको बता रहे हैं। 

OTT this week release
ओटीटी पर रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज

ओटीटी पर ये हफ्ता शानदार रहने वाला है। नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर 17 से 23 अगस्त के बीच 8 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों में रियलिटी शोज से लेकर सिटकॉम सीरीज शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में। साथ ही इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज डेट।

1. प्यार प्रेमा कल्याणम

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 21 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: प्यार प्रेमा कल्याणम एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को एलन ने डायरेक्ट किया है। इंफ्लुएंसर पावी शादी के बाद अपना घर छोड़कर जाने से मना कर देती। पावी का पति उसके घर आकर रहने का फैसला लेता है। क्या पावी का पति उस घर में एडजस्ट कर पाएगा?

2. हसल

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 22 और 23 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: हसल एक टेलेंट रियलिटी शो है। इस शो में कंटेस्टेंट्स अपने रैप का टेलेंट शो केस करते हैं। हर शनिवार और रविवार नए एपिसोड स्ट्रीम होते हैं। शो को बादशाह जज कर रहे हैं। ये शो पहले एमटीवी पर टेलीकास्ट होता था।

3. सील टीम

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 18 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: सील टीम एक अमेरिकी सस्पेंसफुल सीरीज है। सीरीज एक नेवी टीम की कहानी दिखाती है जो खतरनाक मिशन पर निकलती है। मिशन के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की उलझने संभालने की जिम्मेदारी इस टीम पर है।

4. फ्रीफॉल: ए रेकनिंग फॉर बोइंग

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 19 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: फ्रीफॉल: ए रेकनिंग फॉर बोइंग एक डॉक्यूमेंट्री है। ये फिल्म बोइंग के व्हिसलब्लोअर जॉन बार्नेट की मृत्यु के बाद की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म को रॉरी कैनेडी ने डायरेक्ट किया है।

5. ब्लड सैक्रिफाइस

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 20 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: ब्लड सैक्रिफाइस एक स्वेडिश क्राइम थ्रिलर सीरीज है। दो पुलिस आफिसर्स का मर्डर होने के बाद एक डिटेक्टिव अपने पिता से सालों बाद हाथ मिलाता है ताकि वो हत्या करने वाले को पकड़ सके।

6. लैंटर्न्स

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 17 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: लैंटर्न्स एक अमेरिकी सुपरहीरो सीरीज है। सीरीज की कहानी नए रिक्रूट जॉन स्टीवर्ट और लैंटर्न लेजेंड हैल जॉर्डन के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों एक मर्डर की जांच करते हुए धरती के गहरे रहस्य सुलझाते हैं।

7. इट्स ऑलवेज सनी इन फिलाडेल्फिया

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 18 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: इट्स ऑलवेज सनी इन फिलाडेल्फिया एक डार्क सिटकॉम है। इस सीरीज का 18वां सीजन रिलीज होने वाला है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है।

8. ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 21 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 एक रिवेंज पॉलिटिकल रोमांटिक थ्रिलर सीरीज है। हर शुक्रवार सीरीज के नए एपिसोड रिलीज होते हैं। जियो हॉटस्टार पर ये सीरीज लंबे वक्त से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीज17-23 अगस्त के बीच OTT पर आएंगी शानदार फिल्में और शोज, हॉटस्टार पर रिलीज होंगी 2