New Releases: 15 मई के दिन आएंगी 9 फिल्में-सीरीज, थिएटर्स में 4 और ओटीटी पर रिलीज होंगी 5
Friday Release: 15 मई के दिन ओटीटी पर 5 फिल्में और सीरीज आ रही हैं। वहीं सिनेमाघरों में 5 नई फिल्में रिलीज हो रही हैं। यहां लिस्ट देखकर अपना वीकेंड का प्लान बना लें।

15 मई के दिन आप थोड़ी भी देर के लिए बोर नहीं होंगे। क्यों? इस दिन सिनेमाघरों और ओटीटी पर एक या दो नहीं, बल्कि 9 फिल्में और सीरीज आ रही हैं। मतलब वीकेंड पर आप सिनेमाघरों में भी नई फिल्में इंजॉय कर पाएंगे और घर बैठकर ओटीटी पर कुछ मजेदार देख पाएंगे। आइए आपको शुक्रवार के दिन आने वालीं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं।
ओटीटी रिलीज
1. धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)
जॉनर: स्पाई थ्रिलर
एक्टर: रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन
थिएटर/ओटीटी: नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार
कहानी: भारतीय जासूस जसकीरत सिंह रंगी, कराची के अंडरवर्ल्ड में हमजा अली मजारी बनकर घुसपैठ करता है। उसका मकसद 26/11 का हिसाब चुकता करना और आतंक की फंडिंग रोकना होता है।
नोट: रिपोर्ट्स किया जा रहा है कि विदेशों के लिए धुरंधर 2 का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पर आएगा। वहीं भारतीयों के लिए धुरंधर 2 जियोहॉटस्टार पर आएगी। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार या धुरंधर 2 के मेकर्स ने इसकी घोषणा नहीं की है।
ट्रेलर
2. एग्जाम: द सिस्टम एक्सपोज्ड (Exam: The System Exposed)
जॉनर: सोशल ड्रामा / थ्रिलर
एक्टर: दुशारा विजयन, अदिति बालन
थिएटर/ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
कहानी: एक स्टूडेंट भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ व्हिसलब्लोअर बन जाती है ताकि 'RPSE' एग्जाम लीक घोटाले का पर्दाफाश कर सके। इस दौरान उसका सामना उन ताकतवर लोगों से होता है जो अपना धंधा बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
ट्रेलर
3. थिमाराजुपल्ली टीवी (Thimmarajupalli TV)
जॉनर: मिस्ट्री / ड्रामा
एक्टर: साईं तेज, वेधा जालंधर, प्रदीप कोट्टे, स्वाति करीमीरेड्डी
थिएटर/ओटीटी: आहा वीडियो (AhaVideo)
कहानी: 1996 के दौर की यह कहानी एक गांव के उस इकलौते टीवी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अचानक चोरी हो जाता है। शक गांव के छोटे चोर सतीश पर जाता है। खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए सतीश को असली चोर खुद ढूंढना होगा।
ट्रेलर
4. कर्तव्य (Kartavya)
जॉनर: ड्रामा / क्राइम
एक्टर: सैफ अली खान, रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, सौरभ द्विवेदी
थिएटर/ओटीटी: नेटफ्लिक्स
कहानी: इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक इंसान अपने परिवार और अपनी जिम्मेदारी के बीच फंस जाता है। इसमें सैफ अली खान एक ऐसे आदमी का रोल कर रहे हैं, जो सही और गलत के बीच उलझा हुआ है और अपनी पहचान बचाने की कोशिश कर रहा है।
ट्रेलर
5. इंस्पेक्टर अविनाश: सीजन 2 (Inspector Avinash: S2)
जॉनर: क्राइम एक्शन
एक्टर: रणदीप हुड्डा, अभिमन्यु सिंह, उर्वशी रौतेला, रजनीश दुग्गल
थिएटर/ओटीटी: जियो हॉटस्टार
कहानी: 90 के दशक के उत्तर प्रदेश में इंस्पेक्टर अविनाश एक व्यक्तिगत संकट से जूझ रहे हैं। उनकी शादी टूटने की कगार पर है और उनका बेटा हत्या का संदिग्ध है। अब इंस्पेक्टर अविनाश को अपने परिवार को बचाने के लिए कानून और अपनी ड्यूटी के बीच सबसे कठिन लड़ाई लड़नी होगी।
ट्रेलर
थिएटर रिलीज
6. पति पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Woh Do)
जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी
एक्टर: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी
थिएटर/ओटीटी: थिएटर
कहानी: फिल्म की एक ईमानदार फॉरेस्ट ऑफिसर कहानी प्रजापति (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी जिंदगी में तूफान तब आता है जब वह नेक इरादे से किसी की मदद करता है। उसकी छोटी-सी मदद गलतफहमियों का एक ऐसा पहाड़ खड़ा कर देती है कि वह तीन महिलाओं (सारा, वामिका और रकुल) के बीच बुरी तरह फंस जाता है।
ट्रेलर
7. आखरी सवाल (Aakhri Sawal)
जॉनर: हिस्ट्री और पॉलिटिक्स
एक्टर: संजय दत्त, अमित साध, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा
थिएटर/ओटीटी: थिएटर
कहानी: ये फिल्म आरएसएस (RSS) की 100 सालों की यात्रा और उसकी सोच कैसे बदली, इस पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि भारत के इतिहास की बड़ी घटनाओं के दौरान संगठन की क्या भूमिका रही। संजय दत्त इसमें एक बहुत ही प्रभावशाली किरदार निभा रहे हैं।
ट्रेलर
8. आई.आई.जेड: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज (I.I.Z: Indian Institute of Zombies)
जॉनर: हॉरर-कॉमेडी / सटायर
एक्टर: मोहन कपूर, अनुप्रिया गोयनका, रंजन राज, जेसी लीवर
थिएटर/ओटीटी: थिएटर
कहानी: एक बड़े इंजीनियरिंग कॉलेज (IIT जैसा संस्थान) में अचानक जॉम्बीज आ जाते हैं। अब स्टूडेंट्स किस तरह पढ़ाई के प्रेशर और जॉम्बीज से एक साथ निपटेंगे?
ट्रेलर
9. बिली इलिश: हिट मी हार्ड एंड सॉफ्ट - द टूर (Billie Eilish)
जॉनर: म्यूजिकल (कन्सर्ट फिल्म - 3D)
एक्टर: बिली इलिश
थिएटर/ओटीटी: थिएटर (3D)
कहानी: पॉप स्टार बिली इलिश के वर्ल्ड टूर को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की है। जेम्स कैमरून के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म उनके लाइव कॉन्सर्ट के पीछे की चीजों को दिखाती है।
ट्रेलर
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


