OTT Release: 13 से 19 जुलाई तक रिलीज हो रहीं 13 फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स पर आ रहीं 8

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OTT Release This Week: ये हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए शानदार रहने वाला है। अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 10 से ज्यादा फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में। 

OTT Release

नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर इस हफ्ते यानी 13 से 19 जुलाई के बीच 13 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज में क्राइम डॉक्यूसीरीज से लेकर रोमांटिक और कॉमेडी कंटेंट शामिल है। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के नाम। साथ ही, इनकी रिलीज डेट।

1.वुथरिंग हाइट्स

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 13 जुलाई

फिल्म/सीरीज के बारे में: वुथरिंग हाइट्स एक रोमांटिक पीरियॉडिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को एमराल्ड फेनेल ने प्रोड्यूस, लिखा और डायरेक्ट किया है। ये फिल्म एमिली ब्रोंटे के 1847 के उपन्यास पर आधारित है।

2. सेकेंड लव

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 13 जुलाई

फिल्म/सीरीज के बारे में: यह एक तमिल रियलिटी डेटिंग शो है। इस शो में 12 कंटेस्टेंट आएंगे जो अपने पुराने रिश्ते को छोड़कर नए रिश्ते की तलाश करेंगे।

3. रेडी ऑर नॉट 2: हेयर आई कम

OTT: हॉटस्टार

रिलीज डेट: 16 जुलाई

फिल्म/सीरीज के बारे में: यह एक अमेरिकी कॉमेडी हॉरर फिल्म है। यह रेडी ऑर नॉट का सीक्वल है। फिल्म को मैट बेटिनेली-ओल्पिन और टायलर गिलेट ने डायरेक्ट किया है।

4. मर्डर 101

OTT: प्राइम वीडियो

रिलीज डेट: 13 जुलाई

फिल्म/सीरीज के बारे में: मर्डर 101 एक डॉक्यूसीरीज है। ये कहानी टेनेसी के एक हाई स्कूल की सोशियोलॉजी क्लास की कहानी दिखाती है जो दशकों पुराने 'रेडहेड मर्डर्स' केस की जांच करती है।

5. राइड और डाई

OTT: प्राइम वीडियो

रिलीज डेट: 15 जुलाई

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक एक्शन एडवेंचर कॉमेडी सीरीज है। डेबी को पता चलता है कि इसकी बेस्टफ्रेंड जुडिथ एक असैसिन का काम करती है। एक मिशन के बिगड़ने के बाद दोनों के पीछे एक अनजान दुश्मन पड़ जाता है।

6. गोल्डन कामुय - अबाशिरी प्रिजन रेड

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 13 जुलाई

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक जापानी ड्रामा एक्शन फिल्म है। फिल्म की कहानी अबाशिरी जेल के अंदर होने वाले एक बड़े और खतरनाक टकराव की कहानी दिखाएगी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन मागा फैंस को देखने को मिलेगा।

7. सकर पंच

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 16 जुलाई

फिल्म/सीरीज के बारे में: यह एक साइकोलॉजिकल एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। एक लड़की एक मेंटल असायलम से डांस के जरिए भागने का प्लान बनाती है।

8. 23000 लाइव्स

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 17 जुलाई

फिल्म/सीरीज के बारे में: यह एक जर्मन ड्रामा फिल्म है। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यंग लोगों का ग्रुप मेडिटेरियन सी में रिफ्यूजियों को बचाने निकलते हैं।

9. मी बिफोर मी

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 16 जुलाई

फिल्म/सीरीज के बारे में: यह एक इंडोनेशिया ड्रामा फिल्म है। एक स्टार स्टूडेंट का जीवन तब उलट-पुलट जाती है जब उसे पैनिक अटैक आने शुरू होते हैं। इन पैनिक अटैक के दौरान उस बच्चे के सामने अपने घर के गहरे तनाव सामने आते हैं।

10. यंग शेलडन सीजन 6

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 15 जुलाई

फिल्म/सीरीज के बारे में: यह हॉलीवुड की बेस्ट सीरीज में से एक बिग बैंग थ्योरी का स्पिन ऑफ है। शेल्डन कूपर हाईस्कूल में आ चुका है और उसकी स्मार्टनेस हर किसी को हैरान कर देती है।

11. क्वारंटाइन 2: टर्मिनल

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 17 जुलाई

फिल्म/सीरीज के बारे में: एक प्लेन में एक वायरल फैल जाता है जो फ्लाइट में मौजूद लोगों को खतरनाक कातिल बना देता है। ऐसे में एक फ्लाइट अटेंडेंट और कुछ और पैसेंजर्स प्लेन से भागने का प्लान बनाते हैं।

12. डिजायर

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 17 जुलाई

फिल्म/सीरीज के बारे में: यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। एक डायवोर्स वकील का अपनी ही बेटी के स्विमिंग कोच से अफेयर शुरू हो जाता है।

13. द मैप ऑफ लॉन्गिंग

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 17 जुलाई

फिल्म/सीरीज के बारे में: अपनी मौत से पहले लूसी अपनी बहन ग्रेटा के लिए एक खेल बनाकर जाती है। इस खेल की मदद से ग्रेटा खुद को खोज पाती है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।