10 शॉर्ट फिल्में, घर से ऑफिस जाते वक्त करें बिंज वॉच, सस्पेंस से लेकर थ्रिलर तक सबकुछ

लाइव हिन्दुस्तान
share

वीकेंड के बाद ऑफिस जाते समय अगर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो ये 10 शॉर्ट फिल्में देख सकते हैं। 5 से 15 मिनट की इन फिल्मों में सस्पेंस, थ्रिलर, ड्रामा और इमोशन सब मिलेगा।

short movies
यूट्यूब पर हैं इनकी शाॅर्ट फिल्में

आज सोमवार है। वीकेंड खत्म हो चुका है और अब फिर से वही रोज का रूटीन शुरू हो गया है। सुबह उठकर तैयार होना, मेट्रो या बस पकड़ना और फिर ऑफिस पहुंचकर काम में लग जाना। ऐसे में ऑफिस पहुंचने से पहले अगर थोड़ा मूड फ्रेश करना चाहते हैं तो हम आपके लिए 10 ऐसी शानदार शॉर्ट फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें देखने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इनमें से कुछ फिल्में सिर्फ 5 से 15 मिनट की हैं, लेकिन इनकी कहानी आपको अंत तक बांधे रखेगी। तो ऑफिस जाते समय सफर में इन्हें देखिए और काम शुरू करने से पहले अपना मूड थोड़ा फ्रेश कर लीजिए।

1. जूस (2017)

IMDb रेटिंग: 8.4/10

निर्देशक: नीरज घेवान

मुख्य कलाकार: शेफाली शाह, मनीष चौधरी, किरण खोजे

यह फिल्म एक मिडिल क्लास परिवार की पार्टी की कहानी दिखाती है। घर में पुरुष आराम से बैठकर शराब और बातचीत में व्यस्त हैं, जबकि महिलाएं गर्मी में रसोई में उनके लिए खाना बनाने में लगी रहती हैं। इस फिल्म के जरिए घर के अंदर महिलाओं और पुरुषों के बीच के फर्क और पुरुषों की सोच पर सवाल उठाए जाते हैं।

2. टू (1964)

IMDb रेटिंग: 8.0/10

निर्देशक: सत्यजीत रे

मुख्य कलाकार: रबी घोष, रवि किरण कारला, स्वपन मुखर्जी

यह बिना डायलॉग्स वाली फिल्म है, जिसमें दो अलग-अलग दुनिया में रहने वाले बच्चों की कहानी दिखाई गई है। एक अमीर बच्चा अपने घर की खिड़की से बाहर देखता है, जबकि दूसरा गरीब बच्चा झोपड़ी में रहता है। दोनों अपने-अपने खिलौनों के जरिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते हैं।

3. चटनी (2016)

IMDb रेटिंग: 7.7/10

निर्देशक: ज्योति कपूर दास

मुख्य कलाकार: तिसका चोपड़ा, रसिका दुगल, आकाश भारद्वाज

यह सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर फिल्म है, जो आपको सोचने पर मजबूर करती है कि जो दिख रहा है, क्या वही सच है? कहानी गाजियाबाद में रहने वाली एक साधारण महिला के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी सामान्य दिखने वाली जिंदगी के पीछे कई ऐसी बातें छिपी हैं, जो कहानी को एक अलग मोड़ देती हैं।

4. द बाइपास (2003)

IMDb रेटिंग: 7.6/10

निर्देशक: अमित कुमार

मुख्य कलाकार: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इरफान खान, सुंदर दान देथा

राजस्थान के एक सुनसान बाइपास पर बनी यह एक साइलेंट क्राइम-थ्रिलर है। फिल्म में दो लुटेरों और एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की कहानी दिखाई गई है। खास बात यह है कि फिल्म में कोई डायलॉग नहीं है, फिर भी अपराध और हिंसा के कई सीन काफी असरदार तरीके से कहानी आगे बढ़ाते हैं।

5. इंटीरियर कैफे नाइट (2014)

IMDb रेटिंग: 7.6/10

निर्देशक: अधिराज बोस

मुख्य कलाकार: नसीरुद्दीन शाह, शेरनाज पटेल, श्वेता बासु प्रसाद

कोलकाता के एक कैफे में सेट यह फिल्म प्यार, बिछड़ने और फिर मिलने की कहानी दिखाती है। इसमें दो अलग-अलग रिश्तों की कहानियां हैं, जिनके जरिए पुराने प्यार और नए रिश्तों को खूबसूरती से दिखाया गया है।

6. अनुकूल (2017)

IMDb रेटिंग: 7.5/10

निर्देशक: सुजॉय घोष

मुख्य कलाकार: परमब्रत चट्टोपाध्याय, बरुण चंदा, एकावली खन्ना

सत्यजीत रे की कहानी पर बनी यह साइंस-फिक्शन ड्रामा फिल्म इंसानों और रोबोट के रिश्ते की कहानी दिखाती है। जैसे-जैसे रोबोट इंसानों की जगह लेने लगते हैं, वैसे-वैसे उनके साथ रहने और उन्हें स्वीकार करने को लेकर कई सवाल सामने आते हैं।

7. दैट डे आफ्टर एवरीडे (2013)

IMDb रेटिंग: 7.4/10

निर्देशक: अनुराग कश्यप

मुख्य कलाकार: राधिका आप्टे, गीतांजलि थापा, अरण्या कौर

इस फिल्म में रोज होने वाली छेड़छाड़ और उससे परेशान रहने वाली महिलाओं की कहानी दिखाई गई है। कहानी तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हर दिन की इस परेशानी से जूझती हैं। एक समय के बाद वे अपनी मजबूरी से बाहर निकलकर इसका सामना करने का फैसला करती हैं।

8. तांडव (2016)

IMDb रेटिंग: 7.3/10

निर्देशक: देवाशीष मखीजा

मुख्य कलाकार: मनोज बाजपेयी, विभावरी देशपांडे, आनंद अलकुंटे

फिल्म की कहानी हेड कॉन्स्टेबल तांबे की है, जो अपनी निजी और नौकरी की परेशानियों के बीच फंसा हुआ है। गणपति विसर्जन की शोर-शराबे वाली रात में ड्यूटी करते हुए उस पर दबाव लगातार बढ़ता जाता है। ऐसे में उसके अंदर जमा गुस्सा किस तरह बाहर आता है, फिल्म इसी को दिखाती है।

9. ट्यूबलाइट का चांद (2010)

IMDb रेटिंग: 7.3/10

निर्देशक: श्लोक शर्मा

मुख्य कलाकार: मास्टर मोहम्मद शारीक

यह कोलकाता की सड़कों पर रहने वाले एक छोटे बच्चे की कहानी है, जिसे चांद से प्यार हो जाता है। फिल्म में उसकी मासूमियत और चांद को पाने की उसकी प्यारी कोशिशों को दिखाया गया है।

10. कृति (2016)

IMDb रेटिंग: 7.2/10

निर्देशक: शिरीष कुंदर

मुख्य कलाकार: मनोज बाजपेयी, राधिका आप्टे, शांतनु श्रीकांत भाके

यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। कहानी सापन नाम के एक शख्स की है, जिसे कृति नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है यह सवाल खड़े होने लगता है कि कृति नाम की सच में कोई लड़की है या फिर वह सिर्फ सापन के दिमाग की कल्पना है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीज10 शॉर्ट फिल्में, ऑफिस जाते वक्त करें बिंज वॉच, सस्पेंस से लेकर थ्रिलर तक सबकुछ