विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शेयर की हल्दी फोटोज, दिखा दोनों का नाम
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बुधवार को हल्दी सेरेमनी थी और इस दौरान की फोटोज दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना उदयपुर में अपनी शादी के लिए गए हुए हैं। दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन इससे पहले दोनों के शादी से पहले के फंक्शन्स हो रहे हैं। शादी से पहले ब्राइड और ग्रूम साइड की टीम के बीच विरोश प्रीमियर लीग मैच हुआ। इसके बाद बुधवार शाम को दोनों की संगीत सेरेमनी हुई जहां विजय के दोस्तों ने दमदार परफॉर्मेंस दी और एक्टर की मां ने रश्मिका को पुश्तैनी चूड़ियां भी दी।
हल्दी सेरेमनी की फोटोज की शेयर
अब रश्मिका और विजय ने हल्दी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। विजय ने 2 फोटोज शेयर की हैं इंस्टाग्राम स्टोरी पर। एक फोटो में हल्दी की डेकोरेशन दिख रही है जिसमें एक में रूशी लिखा है और एक में विजय। वहीं दूसरी फोटो में 2 चेयर रखी हैं एक बड़े टब में और उसे गुलाब के फूलों से भरा हुआ है। वहीं साइड में फूलों की टोकरी रखी है।
रश्मिका ने भी दिखाई हल्दी डेकोरेशन की झलक
वहीं रश्मिका ने जो फोटोज शेयर की हैं उसमें से एक में उन्होंने एक लंच टेबल की फोटो शेयर की है जिसे येलो कलर की थीम से डेकोरेट किया है। वहीं दूसरी फोटो में 2 डॉग्स की फोटो बनी है जो दोनों एक्टर्स के हैं।
परिवार वाले और दोस्त पहुंचे वेन्यू पर
बता दें कि अब तक वेन्यू पर सभी परिवार वाले और करीबी दोस्त सब शामिल हो गए हैं। बुधवार को फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा और पंडित जी को भी स्पॉट किया गया शादी के लिए जाते हुए।
वेन्यू पर टाइट सिक्योरिटी
वहीं वेडिंग वेन्यू को टाइट सिक्योरिटी से कवर किया हुआ है। प्राइवेट बाउंसर्स लगाए हुए हैं। ड्रोन्स का वेन्यू के पास यूज होना साफ मना किया गया है और ना ही उसकी फोटोज या वीडियोज ली जाएंगी।
7 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में
बता दें कि विजय और रश्मिका 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और हाल ही में शादी की अनाउंसमेंट कर ना सिर्फ रिलेशन को एक्सेप्ट किया है बल्कि अपनी शादी को एक खास नाम दिया है द वेडिंग ऑफ विरोश।
दोनों कब और कैसे मिले
रश्मिका और विजय साल 2017 में एक-दूसरे से मिले तेलुगु फिल्म गीता गोविंदम की शूटिंग के दौरान। इसके बाद दोनों ने साथ में फिल्म डियर कोम्रेड में काम किया जो साल 2019 में रिलीज हुई खी। पिछले साल दोनों की सगाई की खबरें आई थी अक्टूबर में, लेकिन दोनों ने खुद इसकी अनाउंसमेंट नहीं की थी।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


