शादी की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर नजर आए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, उदयपुर में होंगी रस्में?

Feb 21, 2026 09:34 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी की खबरों के बीच आज हैदराबाद एयर पोर्ट पर एक ही समय पर नजर आए। दोनों पैपराजी को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ गए। ऐसी खबरें हैं कि दोनों शादी के वेन्यू पर पहुंचने के लिए रवाना हुए हैं।

शादी की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर नजर आए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, उदयपुर में होंगी रस्में?

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इस महीने उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। अब इस बीच दोनों एक्टर्स को लगभग एक ही समय पर हैदराबाद के एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि, इस मौके पर दोनों ही पैपराजी को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ गए। रश्मिका ग्रे टॉप और काले चश्मे थीं। वहीं विजय ने ब्लैक ओपन शर्ट और चश्मा कैरी किया हुआ था। बताया जा रहा है दोनों अपनी शादी के लिए उदयपुर निकल गए हैं। खास बात ये है कि रश्मिका के माथे पर तिलक लगा हुआ नजर आ रहा है।

एयरपोर्ट पर नजर आए विजय देवरकोंडा और रश्मिका

हाल में एक कार्ड लीक हुआ था। इस कार्ड के मुताबिक रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी कर रहे हैं। और 4 मार्च को हैदराबाद के ताज होटल में दोनों रिसेप्शन है। हालांकि, इस कार्ड में शादी के वेन्यू की जानकारी नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों उदयपुर में शादी कर रहे हैं।

उदयपुर में शादी की खबरें

बताया गया था कि रश्मिका और विजय ने परिवार के सामने नवंबर में सगाई कर ली थी। इस फरवरी में दोनों की शादी होनी तय हुई थी। अब बताया जा रहा है कि कपल उदयपुर के हेरिटेज वेन्यू में सिर्फ चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी करेंगे।

नेटफ्लिक्स से मिला ऑफर?

विजय और रश्मिका की शादी के बारे में ऐसी भी खबरें थीं कि नेटफ्लिक्स ने इन्हें तगड़ा ऑफर दिया था। नेटफ्लिक्स इनकी शादी कवर करना चाहता था। इसके लिए 60 करोड़ ऑफर किए जाने की बात सामने आई थी। लेकिन कपल ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और अपनी प्राइवेसी को चुना।

साल 2018 है रिश्ता

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2018 में आई उनकी फिल्म गीता गोविंदम से हुई थी। इसके बाद दोनों ने डियर कामरेड नाम की फिल्म में भी साथ काम किया और नजदीकियां बढ़ने लगीं। हालांकि विजय और रश्मिका ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी रखी। दोनों साथ में ट्रेवल करते रहे। एक ही जगह से, एक ही समय से दो अलग तस्वीरें शेयर करते रहे। लेकिन रिश्ते को पब्लिक करने से खुद को बचाया। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों शादी से पहले कोई अनाउंसमेंट नहीं करना चाहते हैं। इसलिए शादी तक चुप्पी साधी हुई है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।