Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीyuvika chaudhary tells sunita Ahuja she had rough phage in marriage with prince Narula energy changes
युविका चौधरी ने माना प्रिंस नरूला से शादी के बाद रिश्ते में आई थीं दिक्कतें, बोलीं- जब आप लोगों की…

युविका चौधरी ने माना प्रिंस नरूला से शादी के बाद रिश्ते में आई थीं दिक्कतें, बोलीं- जब आप लोगों की…

संक्षेप:

युविका चौधरी और प्रिसं नरूला के बीच कुछ दिक्कतें थीं, ये बात हर कोई जान चुका है। अब गोविंदा की पत्नी सुनीता के व्लॉग में युविका ने इस पर बात की। उनका कहना था कि लोगों की नजर लग जाती है।

Mon, 27 Oct 2025 12:01 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला के बीच अनबन की कई खबरें आ चुकी हैं। अब युविका गोविंदा की पत्नी सुनीता के व्लॉग में थीं। वहां उन्होंने बताया कि उनके रिश्ते को भी नजर लग गई थी। यह भी बताया कि युविका ने कैसे खुद को संभाला। सुनीता ने अपना अनुभव बताया और कहा कि उनके अपनों ने ही गोविंदा के रिश्ते पर नजर लगाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सुनीता ने बताया अपना दर्द

सुनीता के व्लॉग में युविका चौधरी ने अपने और प्रिंस नरूला के रिश्ते पर बात की। सुनीता बोलीं, 'मुझे पता चला कि किसकी नजर खराब थी और किसने मुझपर, मेरे बच्चों या मेरे परिवार पर काला जादू किया था। मुझे अंदर से हमेशा पता चल जाता है। परिवार में और बाहर कुछ लोग हैं जो बुरी नजर रखते हैं। आज मैं और गोविंदा इंडस्ट्री के बेस्ट कपल हैं। हर कोई यह बात जानता है। हमने साथ में काफी काम किया है और जब वह पत्नी और बच्चों की सुनता है तो पहले परिवार की ही नजर लगती है। मैं हमेशा अपने परिवार को ब्लेम करती हूं क्योंकि वे कभी दूसरों को खुश नहीं देख सकते।'

युविका ने माना रिश्ते में थीं दिक्कतें

सुनीता ने युविका और प्रिंस के बीच अनबन की खबरों के बारे में भी पूछा। इस पर युविका बोलीं, 'नजर लगी थी। जब आप लोगों की नजरों में ज्यादा आते हैं तो एनर्जी बदल जाती है।य युविका बोलीं, मैंने सब भगवान पर छोड़ दिया। मैं स्पिरिचुअल हो गई और खुद को प्यार करना शुरू कर दिया, इसने मुझे उन दिक्कतों से बाहर आने में मदद की।' सुनीता ने युविका को समझाने की कोशिश कि ये वक्त भी गुजर जाता है। जो किस्मत में लिखा है होकर रहेगा। जो भी घर तोड़ने की कोशिश करता है, ईश्वर उसे सजा देंगे।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।