YRKKH Gossip: क्या इस सीन में प्रतीक्षा और शहाजादा की हरकत दोनों पर पड़ी भारी?

Mar 22, 2024 09:25 am IST
Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
YRKKH Gossip: क्या इस सीन में प्रतीक्षा और शहाजादा की हरकत दोनों पर पड़ी भारी?
संक्षेप:

  • YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से जिस दिन शहजादा और प्रतीक्षा को निकाला गया, उस दिन आखिर ऐसा क्या हुआ था, इस पर कई तरह के कयास चल रहे हैं। यहां जानें लोगों का क्या कहना है।

ये रिश्ता क्या कहलाता में बड़े चेंज के बाद सेट्स से कई तरह की बातें छन-छनकर आ रही हैं। बीते दिनों लीड एक्टर शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को सीरियल से निकाल दिया गया है। शहजादा और प्रतीक्षा के साइड की स्टोरी सामने नहीं आ सकी है लेकिन सेट्स से जुड़े ज्यादातर लोगों का कहना है कि उनका अनप्रोफेशनल व्यवहार और बढ़ती नजदीकी ही उनके निकलने का कारण बनी। अब कुछ लोग मीडिया हाउसेस को कुछ लोग बता रहे हैं कि उस दिन आखिर ऐसा क्या हुआ था जो दोनों को बाहर कर दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हॉस्पिटल के सीन पर हुआ बवाल

स्टार प्लस के पॉप्युलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को नए लीड्स मिल चुके हैं। रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी ने शहजादा और प्रतीक्षा को रिप्लेस किया है। दोनों लीड एक्टर्स का शो छोड़ना सामान्य नहीं था। वजह के पीछे कई तरह के चर्चे हैं। Reddit यूजर ने पोस्ट करके बताया है कि उस दिन क्या हुआ था। रीडर ने लिखा है, ट्विटर पर वीडियो देखा शायद प्रतीक्षा हंस रही थीं और दूसरे एक्टर्स को डिस्टर्ब कर रही थीं। यह हॉस्पिटल का सीन था। उनको मना किया गया तो गुस्सा हो गईं।

मेकअप रूम में पहुंचीं प्रतीक्षा

इसके बाद प्रतीक्षा गुस्सा होकर मेकअप रूम में पहुंच गईं। शहजादा भी उनके पीछे पहुंच गए। सेट के लोग उन्हें समझाते रहे। सीन रोक दिया गया। बाद में प्रतीक्षा ने डिमांड की कि उस असिस्टेंट डायरेक्टर को निकाला जाए जिसने हंसने के लिए मना किया था। इसके बाद राजन शाही आए और उन दोनों को निकाल दिया। इससे पहले भी उन्हें कई बार वॉर्निंग मिल चुकी थी।

लोगों ने किए ये कमेंट्स

इस पर कई लोगों के कमेंट्स हैं। कुछ का कहना है कि शहजादा को अनप्रोशनल होने और प्रतीक्षा को एक्टिंग में सुधार न होने की वजह से निकाला गया। लोग उनके अफेयर के मनगढ़ंत किस्से बना रहे हैं। वहीं कुछ लिख रहे हैं कि नए होने के बावजूद दोनों कुछ ज्यादा ही नखरे दिखा रहे थे।

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख