Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीYRKKH Upcoming Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Gossip Yuvraj Slaps Abhira Ruhi and Armaan rescue
YRKKH: अभिरा को थप्पड़ मारेगा युवराज, अक्षरा-अभिनव की बेटी को बचाने पहुंचेंगे रूही और अरमान!

YRKKH: अभिरा को थप्पड़ मारेगा युवराज, अक्षरा-अभिनव की बेटी को बचाने पहुंचेंगे रूही और अरमान!

संक्षेप:

YRKKH Gossip: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक बार अरमान और युवराज का फाइट सीक्वेंस दिखाया जाएगा।

Thu, 22 Feb 2024 10:42 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड्स धमाकेदार होंगे। इन एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि पौद्दार हाउस से निकाले जाने के बाद अभिरा, युवराज के पास चली जाएगी। अभिरा के जाने के बाद रूही को पता चलेगा कि अभिरा ने विद्या को गुंड़े से बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी है। वह अरमान को अभिरा के लिए परेशान देख सब बता देगी। अरमान समझ जाएगा कि वह गुंड़ा कोई और नहीं बल्कि युवराज है। वह रूही के साथ अभिरा को ढूंढने निकलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:YRKKH: अभिरा के सामने आया अरमान का अतीत, विद्या पर दोबारा हमला करेगा युवराज

अभिरा के साथ जबरदस्ती करेगा युवराज

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, युवराज को अभिरा पर शक होने लगेगा। ऐसे में वह अभिरा के साथ एयरपोर्ट जाने की बजाए जंगल में छिप जाएगा। अभिरा डर जाएगी और युवराज से अपना पीछा छुड़वाने की कोशिश करेगी। युवराज, अभिरा को जाने नहीं देगा और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करेगा।

ये भी पढ़ें:अभिरा को धक्के मारकर बाहर निकालेंगी दादी-सा, रूही के सामने आएगा युवराज का सच

अरमान और रूही की एंट्री

युवराज जोर-जबरदस्ती कर अभिरा की मांग में सिंदूर भरने की कोशिश करेगी। इससे पहले की युवराज, अभिरा से शादी करे अरमान आ जाएगा। अरमान और रूही, अभिरा को बचाने पहुंच जाएंगे। अरमान और युवराज के बीच जबरदस्त लड़ाई होगी। लेकिन, कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब युवराज, अरमान पर बंदूक तान देगा। युवराज के हाथ में बंदूक देख रूही और अभिरा डर जाएंगी। अब आगे क्या होगा? अरमान और युवराज में से कौन जीतेगा? अभिरा और रूही का क्या होगा? इन सारे सवालों के जवाब आपको आने वाले एपिसोड्स में मिलेंगे।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।