
YRKKH Twist: तान्या पर भड़केगी कियारा, अरमान और अभिरा से बात करने के बाद दंग कर देने वाला फैसला लेगी काजल
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान और अभिरा अकेले में काजल और तान्या से बात करेंगे। तान्या पर भड़केगी कियारा।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बंटवारे की बात ने घर की खुशियों पर जैसे ब्रेक लगा दिया है। हर चेहरे पर तनाव और निराशा साफ झलकती है। इसी भारी माहौल को हल्का करने के लिए अरमान और अभिरा एक खूबसूरत कदम उठाते हैं। वे घर में घूमर का फंक्शन रखने का फैसला लेते हैं। दोनों को लगता है कि परिवार को जोड़ने का इससे अच्छा मौका और कोई नहीं है।

अभिरा जैसे ही यह प्लान दादी-सा के सामने रखती है, दादी-सा चकित रह जाती हैं। वे कहती हैं कि घर टूटने की कगार पर है और ऐसे में फंक्शन? अभिरा पूरे कॉन्फिडेंस से उन्हें कहती है कि यह फंक्शन सिर्फ घर में खुशी लाने का बहाना नहीं, रिश्तों को जोड़ने की कोशिश भी है और वह इसे पूरी जिम्मेदारी से संभालेगी।
अरमान और अभिरा फिर घरवालों को घूमर के कपड़े बांटते हैं, जिससे थोड़ी हलचल और मुस्कान लौटने लगती है। इसी दौरान वे काजल के कमरे के बाहर पहुंचते हैं, लेकिन काजल दरवाजा खोलती ही नहीं है। दोनों काजल से कहते हैं कि वे उससे अकेले में बात करना चाहते हैं। लंबे इंतजार और मनाने के बाद काजल दरवाजा खोलती है। बहुत बातचीत के बाद वह फंक्शन में शामिल होने के लिए राजी हो जाती है। जब काजल यह ऐलान पूरे परिवार के सामने करती है, तो सभी की आंखें फटी रह जाती हैं। दादी-सा की आंखों में राहत साफ नजर आती है। उन्हें लगता है कि शायद घर की दरारें अब भर जाएंगी।
इसी बीच कियारा, तान्या से बात करती है। कियारा साफ कहती है कि वह किसी भी कीमत पर घर में बंटवारा नहीं होने देगी। जब तान्या उसकी बात समझने में नाकाम रहती है, तो कियारा भड़क उठती है और आरोप लगाती है कि तान्या, काजल को जानबूझकर भड़का रही है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


