YRKKH Twist: मेहर की हुई मौत, अरमान को अपना केस लड़ने नहीं देगी मायरा, लेगी बड़ा फैसला

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में मायरा, अरमान को अपना केस लड़ने नहीं देती है।

YRKKH Twist: मेहर की हुई मौत, अरमान को अपना केस लड़ने नहीं देगी मायरा, लेगी बड़ा फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist in Hindi: आपके पसंदीदा शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल, मायरा पर अटैक करते वक्त मेहर का पैर फिसल जाता है और उसकी मौत हो जाती है। मिस्टर मित्तल अपनी बेटी के खून का इल्जाम मायरा पर डाल देते हैं। ऐसे में मायरा को बाल सुधार केंद्र ले जाया जाता है।

मायरा से क्या कहता है अरमान?

मायरा इतनी डरी रहती है कि वो किसी के भी सवाल का जवाब नहीं दे पाती है। ऐसे में अरमान बाल सुधार केंद्र वालों से समय मांगता है। अरमान, मायरा को संभालता है। अरमान कहता है, ‘अगर आप चाहते हो कि मैं आपकी मदद करूं तो आपको मुझे सबकुछ बताना होगा मायरा।’ इसी बीच अभिरा भी आ जाती है।

मायरा का फैसला

अरमान, मायरा का स्टेटमेंट लिखता है और उससे पूछता है, ‘मायरा आप श्योर हो न कि आप अपना सच ही बोलना चाहते हो?’ मायरा अपना सिर हिलाकर हामी भरती है। इसके बाद, अरमान कहता है, ‘ठीक है आप इंस्पेक्टर आंटी को बोल देना कि मैं आपको वकील हूं और…।’ मायरा, अरमान को रोकती है।

अभिरा और मायरा का इमोशनल हग

मायरा, अरमान से पेन लेती है और अभिरा को देती है। मायरा, अभिरा से कहती है, ‘मेरी लॉयर मम्मा है।’ अभिरा इमोशनल हो जाती है। अभिरा कहती है, ‘क्या कहा आपने? आपकी लॉयर कौन है?’ मायरा कहती है, ‘आप मम्मा और कौन?’ इसके बाद अभिरा, मायरा को गले लगा लेती है।

आगे क्या होगा?

सामने आए प्रोमो से साफ पता चल रहा है कि अभिरा दोबारा काले कोर्ट में नजर आने वाली है। अभिरा अपनी बेटी का केस लड़ने वाली है। अभिरा न सिर्फ मायरा को इंसाफ दिलााएगी, बल्कि कोर्ट में ये साबित कर देगी कि मुक्ति के पिता को भी इंसाफ दिलाएगी। अभिरा ये साबित कर देगी कि मेहर ने मुक्ति के पिता की हत्या की थी। इतना ही नहीं, अभिरा ये भी साबित करेगी कि जब मेहरा का सच मायरा के सामने आया तो वो मायरा को भी जान से मारने वाली थी। ऐसे में जो भी हुआ वो महज एक हादसा था। इसमें मायरा की कोई गलती नहीं है। मायरा, मेहर की कातिल नहीं है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।