YRKKH Spoiler: तो जीतकर भी हार गया अरमान पौद्दार! क्या मायरा को मोहरा बनाएगी विद्या?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

YRKKH Sunday Spoiler: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी नाटकीय ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।

YRKKH Sunday Spoiler Alert

YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। पूरा एपिसोड ही उस कोर्टरूम ड्रामा के नाम रहेगा जिसके आखिर में इस सवाल का जवाब मिलेगा कि मेहर जीतेगा या फिर मायरा को उसका हक मिलेगा। कोर्ट में काफी देर तक चली जिरह के बाद अभिरा केस हारती नजर आएगी। विपक्ष के वकील का पलड़ा भारी नजर आएगा। एक वक्त ऐसा भी आएगा जब लगेगा कि अभिरा केस हार जाएगी। पूरा पौद्दार परिवार अभिरा का साथ देगा, लेकिन फिर भी बात नहीं बनेगी। कहानी में दिमाग चकरा देने वाला ट्विस्ट तब आएगा जब अरमान पौद्दार कोर्ट में धमाकेदार एंट्री करेगा।

कोर्ट में गवाह के तौर पर अरमान एक ऐसी शख्स को पेश करेगा जिसके बाद सब कुछ पानी की तरह साफ हो जाएगा। जज साहब मायरा के पक्ष में फैसला सुनाएगी। अचानक से माहौल बहुत बदल जाएगा। मेहर का पिता मायरा पर हमला करने की कोशिश करेगा लेकिन उसका वकील उसे संभालेगा। अरमान की लाल आंखें किए हुए गुस्से में उसकी तरफ देखेगा। लेकिन अगले ही पल अरमान को कुछ ऐसा अहसास होगा जिसके बारे में उसने इस केस के दौरान सोचा ही नहीं था। अरमान जब मायरा को गले लगाने के लिए उसकी तरफ हाथ बढ़ाएगा, तभी उसे अहसास होगा कि मायरा तो अभिरा को गले लगाए हुए है।

जीतकर भी हार गया अरमान पौद्दार!

फैन थ्योरीज की मानें तो अरमान बहुत खुश है कि अभिरा ने उसकी बेटी को न्याय दिलाया है। लेकिन अभिरा और मायरा जिस तरह बहुत करीब आ चुकी हैं उससे शायद अरमान को यह खालीपन खलने लग जाए। अब देखना यह होगा कि क्या अभिरा और अरमान के बीच फासले की वजह इस बार मायरा बनेगी? सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि अरमान अपनी मां विद्या को डिसओन नोटिस पकड़ा देता है और उसके साथ रिश्ता खत्म कर लेता है। इसके बाद माना यह जा रहा है कि विद्या का अभिरा के लिए गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ जाएगा और अब वह उससे बदला लेने के लिए मायरा को मोहरा बनाएगी।

क्या मायरा को मोहरा बनाएगी विद्या?

टीआरपी टॉप 10 लिस्ट में बने रहने वाले इस सीरियल की कहानी में लगातार आने वाले उतार चढ़ाव दर्शकों का इसमें रुझान बनाए रखते हैं। माना जा रहा है कि विद्या अब मायरा को उसकी मां अभिरा के खिलाफ भड़काना शुरू कर देगी और उसकी मदद से परिवार में दाखिल होने की कोशिश करेगी। अरमान और अभिरा के बीच क्या फिर से जल्द ही माहौल बिगड़ने वाला है? 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीतो जीतकर भी हार गया अरमान पौद्दार! क्या मायरा को मोहरा बनाएगी विद्या?