YRKKH Spoiler: आर्यन के लिए अभिरा-अरमान बोलेंगे यह झूठ, दोनों को भारी पड़ेगी 'नकली सगाई'!

Mar 14, 2026 04:26 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

YRKKH Spoiler: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में आगे एक दमदार ट्विस्ट आने वाला है। अरमान और अभिरा को मजबूरी में एक बार फिर से सगाई करनी पड़ेगी, लेकिन यह सगाई झूठी होगी।

YRKKH Spoiler: आर्यन के लिए अभिरा-अरमान बोलेंगे यह झूठ, दोनों को भारी पड़ेगी 'नकली सगाई'!

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में इन दिनों रोज नए ट्विस्ट आ रहे हैं। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल में दिखाया जा रहा है कि दादीसा की देखभाल करने के लिए अभिरा एक बार फिर लौट आई है। अभिरा की वापसी से परिवार के लोगों में पहले ही टेंशन का माहौल है लेकिन असली ड्रामा तब शुरू होता है जब मनीषा का बेटा आर्यन अपनी गर्लफ्रेंड दिशा के साथ घर पहुंचेगा। उनकी शादी की बात शुरू होती है और चाहे-अनचाहे अभिरा भी इस मुद्दे का हिस्सा बन जाएगी।

आर्यन के लिए अभिरा-अरमान बोलेंगे झूठ

आर्यन और दिशा का रिश्ता मुश्किल में फंस जाता है क्योंकि लड़की का परिवार काफी पुराने ख्यालों का होगा। आर्यन के रिश्ते को टूटने से बचाने के लिए परिवार एक बड़ा फैसला लेगा। घरवाले तय करेंगे कि अभिरा और अरमान को उन मेहमानों के सामने पति-पत्नी होने का नाटक करना होगा। आर्यन के लिए अरमान और अभिरा यह झूठ को बोलने को राजी तो हो जाएंगे।

मजबूरी में करनी पड़ेगी फिर से सगाई

अभिरा और अरमान आर्यन के होने वाले ससुराल वालों के सामने नाटक जारी रखते हैं। हालांकि यह नाटक उनके पुराने जख्मों को फिर से हरा कर देता है। कहानी में मोड़ तब आता है जब आर्यन और दिशा की सगाई का फंक्शन शुरू होता है। इस फंक्शन के दौरान पारिवारिक दबाव के चलते अभिरा और अरमान को एक मैरिड कपल के तौर पर कुछ रस्में निभानी पड़ेंगी। इन्हीं रस्मों के दौरान अरमान को सबके सामने अभिरा की अंगूठी पहनानी पड़ती है। यह पल दोनों के लिए इमोशनली बहुत तकलीफ देने वाला होगा।

दोनों को भारी पड़ेगा नकली सगाई का झूठ

जब अरमान अभिरा को अंगूठी पहना रहा होगा, तभी वहां मायरा की एंट्री होगी। मायरा यह नजारा अपनी आंखों से देख लेगी। उसे लगेगा कि अरमान और अभिरा सच में सगाई कर रहे हैं। मायरा को इस नाटक के पीछे की वजह नहीं पता है, इसलिए उसके लिए यह पल काफी तकलीफ देने वाला साबित होगा। क्या मायरा को कभी यह सच पता चल पाएगा? अगर हां, तो कैसे और क्या वह इस सच को स्वीकार कर पाएगी? ऐसे बहुत से सवाल हैं जिनके जवाब मिलना अभी बाकी हैं। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।