Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीYRKKH Spoiler Alert in Hindi Kajal to Stop Big Accident Vidya to Take Big Decision Abhira Wins
YRKKH Spoiler: काजल की वजह से टलेगा बड़ा हादसा, विद्या लेगी बड़ा फैसला, होगी अभिरा की जीत

YRKKH Spoiler: काजल की वजह से टलेगा बड़ा हादसा, विद्या लेगी बड़ा फैसला, होगी अभिरा की जीत

संक्षेप:

YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। अभिरा फिर एक बार साबित कर देगी कि नीयत साफ हो तो क्या मुमकिन नहीं है।

Dec 20, 2025 04:38 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

YRKKH New Promo Video: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अभिरा की लंबे वक्त से चल रही कोशिश कामयाब होगी। अभिर और कियारा की मेहंदी और संगीत सेरिमनी के दौरान कुछ ऐसा होगा जिसकी कल्पना दादी सा और कृष ने भी नहीं की होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शादी में होते-होते टलेगा बड़ा हादसा

स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि संगीत सेरिमनी के दौरान जब एक-एक करके परिवार के सभी लोग स्टेज पर परफॉर्म कर रहे होंगे तब विद्या और काजल की परफॉर्मेंस के दौरान कुछ शॉकिंग होगा। विद्या डांस करते-करते स्टेज से फिसल जाएगी। वह लड़खड़ा कर मंच से गिरने ही वाली होगी कि काजल उसे संभाल लेगी। दोनों का एक दूसरे के प्रति भरोसा और प्यार दोनों जागेंगे। लेकिन उसके बाद एक बहुत शॉकिंग चीज होगी।

आखिरकार अभिरा की होगी जीत

स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि काजल और विद्या दोनों प्रॉपर्टी के कागज उस दीये की आग में जला देंगी, जिसे अभिरा ने एक थाल में पकड़ा हुआ होगा। माना जा रहा है कि यहां से बंटवारे और परिवार के आपसी मनमुटाव का किस्सा खत्म होगा। अभिरा की लंबे वक्त से चली आ रही लड़ाई खत्म होगी और पौद्दार परिवार फिर से एक हो जाएगा। लेकिन इसके बाद कृष और बाकी लोगों का क्या रिएक्शन होगा, जो हमेशा से परिवार को टूटते हुए देखने का सोच रहे हैं?

ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब दर्शकों को अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेंगे। तब तक जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।