YRKKH Spoiler: शादी के पहले जाएगी अरमान की जान? अभिरा की जिंदगी में आएगा बड़ा तूफान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। जानिए समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर टीआरपी टॉपर सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आने वाले हैं कौन से ट्विस्ट।

YRKKH Spoiler: शादी के पहले जाएगी अरमान की जान? अभिरा की जिंदगी में आएगा बड़ा तूफान

YRKKH Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में जब चीजें ठीक होने लगी हैं, तभी तकदीर की ऐसी चोट अभिरा और अरमान पर पड़ने वाली है, जो उनका परिवार ही नहीं बल्कि उनकी जिंदगी भी उजाड़ देगा। टीआरपी के मामले में कमाल कर रहे इस सीरियल का नया सीजन शुरू होने की आहट है और अब नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि दर्शकों को अरमान औऱ अभिरा के बीच कुछ रोमांटिक पल देखने को मिलेंगे। दोनों एक दूसरे के साथ कुछ इंटीमेट पल बिता रहे होंगे कि तभी अरमान का फोन बजेगा।

अरमान को आएगा कोर्ट से जरूरी कॉल

कई बार रिंग करने पर अभिरा अरमान से फोन पिक करने को कहेगी। फोन रिंग करते ही अरमान एकदम से हड़बड़ा जाएगा और जाने को कहेगा। वह अभिरा से कहेगा कि मुझे अभी जाना होगा, तुम मुझे सीधा कोर्ट पर मिलना। दरअसल दोनों कोर्ट मैरिज करने जा रहे हैं और फिर एक बार शादी के बंधन में बंधने के लिए बहुत उत्साहित हैं। इधर अभिरा अभी कोर्ट नहीं पहुंची होगी और उधर अरमान शादी के लिए उतावला हुआ जा रहा होगा। वह हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए कोर्टरूम की तरफ बढ़ेगा।

शादी से पहले होगी अरमान की मौत?

मन ही मन अरमान खुद से कहेगा कि अब वह और इंतजार नहीं कर सकता। वह कोर्टरूम की तरफ कुछ कदम ही बढ़ाएगा कि उसे जोर का चक्कर आएगा और वह जमीन पर गिर पड़ेगा। सड़क पर अकेला पड़ा अरमान, जिसके बारे में किसी को खबर नहीं है। अब देखना यह होगा कि क्या अभिरा को उसकी बीमारी के बारे में पता चलेगा और अगर हां तो इसके बाद कहानी क्या मोड़ लेगी। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी के बारे में माना जा रहा है कि एक बड़ा लीप आने को है।

लीप के बाद किस तरह बढ़ेगी कहानी?

खबरों की मानें तो अरमान और अभिरा की बेटियों को लीड रोल में रखते हुए मेकर्स अब कहानी को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं है। क्या वाकई अरमान की मौत हो जाएगी और उसकी याद में अभिरा को अकेले बेबसी की जिंदगी बितानी पड़ेगी? अगर नए सीजन की शुरुआत होगी तो इसमें चीजें किस तरह होने वाली हैं? शो के लेटेस्ट एपिसोड के अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।