
YRKKH Spoiler: टूटेगा अरमान पौद्दार का घमंड, कोई स्कूल नहीं लेगा मायरा का एडमिशन
YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में अब अरमान पौद्दार को धीरे-धीरे यह अहसास होने लगा है कि वह अकेले अपनी बेटी की परवरिश ठीक से नहीं कर पा रहा है, लेकिन उसका घमंड उसे यह मानने नहीं दे रहा है।
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का रविवार का एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। मायरा को स्कूल से एक बार फिर निकाल दिया जाएगा और इस बात के लिए अरमान के पिता उसे जमकर लताड़ेंगे। वो कहेंगे कि यह सब कुछ अरमान की जिद के चलते हो रहा है। अरमान के पिता उससे कहेंगे कि अगर अभिरा होती तो यह सब कुछ नहीं होता। सच यही है कि अरमान अकेले अपनी बेटी की ठीक से परवरिश नहीं कर पा रहा है और उसका घमंड उसे यह बात स्वीकार नहीं करने दे रहा है। मायरा ये बातें सुन लेगी और उस पर भी इसका बहुत बुरा असर होगा।
कोई स्कूल नहीं लेगा मायरा का एडमिशन
वह लगातार इस बारे में सोचने लगेगी और मानसिक रूप से परेशान होने लगेगी। वह कमरे में तेज म्यूजिक चलाकर किसी तरह अपने विचारों को शांत करने की कोशिश करने लगेगी। उधर अरमान जब ऑफिस पहुंचेगा और अपनी टीम से शहर के बेस्ट स्कूलों की लिस्ट निकालने को कहेगा तो स्टाफ के हाथ पांव फूल जाएंगे। कृष समेत बाकी का स्टाफ अरमान के लिए स्कूलों की लिस्ट निकालेगा और उनके प्रिंसिपल से अरमान पौद्दार की मीटिंग अरेंज करवाएगा। लेकिन उसका घमंड तब टूटेगा जब एक-एक करके सभी स्कूल मायरा का एडमिशन लेने से मना कर देंगे।
दादी सा देंगी मायरा को यह सीख
अरमान बौखला उठेगा और लैपटॉप उठाकर जमीन पर पटक देगा। वह अपने आप पर गुस्सा होगा और कहेगा कि उसकी परवरिश गलत नहीं हो सकती है। उधर घर पर दादी सा जाकर मायरा को संभालेंगी। वह जाकर उसके साथ शतरंज खेलेंगी और इस दौरान मायरा अपनी दादी को हराने की कोशिश में एक के बाद एक गलत चालें चलेगी और नतीजा यह होगा कि वह फिर एक बार बाजी हार जाएगी। इसके बाद दादी सा उसे जिंदगी की सीख देते हुए समझाएगी कि उसका पिता हमेशा उसके साथ नहीं रहेगा और दुनिया में उसे इस तरह की चुनौतियों का सामना अक्सर करते रहना होगा।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




