Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीYRKKH Spoiler Alert in Hindi Armaan and Abhira to Face New Problem Family Go Against Daughter in Law
YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के सामने नई मुसीबत, बहू रानी के खिलाफ होगा पूरा परिवार

YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के सामने नई मुसीबत, बहू रानी के खिलाफ होगा पूरा परिवार

संक्षेप:

YRKKH Spoiler Alert in Hindi: अभिरा फिर एक बार अपने ऊपर एक झूठा आरोप ले लेगी, क्योंकि वह परिवार की सुख शांति चाहती है। लेकिन इसके अलावा एक और मुसीबत उस पर और अरमान पर आने वाली है।

Dec 13, 2025 05:25 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का अपकमिंग एपिसोड कहानी में एक ऐसा मोड़ लेकर आने वाला है जिसकी वजह से फिर एक बार अभिरा और अरमान खुद को धर्मसंकट में महसूस करेंगे। शो के नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जब कियारा बुरी तरह जख्मी हो जाएगी तो अभिर उसे हॉस्पिटल लेकर जाएगा। पौद्दार परिवार के बाकी लोग भी भागे-भागे वहां पहुंचेंगे और कहानी में असली ट्विस्ट तब आएगा विद्या पूछेगी कि क्या जहां पर वो लोग गई थीं वहां कोई सेफ्टी नहीं थी कि गुंडों ने हमला कर दिया?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बहू रानी के खिलाफ होगा पूरा परिवार

पता चलेगा कि अभिरा ने जो लोकेशन दी थी वहां पर कोई क्लास थी ही नहीं, वो जगह पूरी तरह वीरान थी। यह सुनते ही दादी सा से लेकर हर कोई अभिरा पर हावी होने लगेगा। अभिरा कोई जवाब नहीं देगी, लेकिन क्योंकि अरमान को सच पता होगा इसलिए वो अभिरा का पक्ष लेने की कोशिश करेगा, लेकिन अभिरा उसे रोक देगी। घर के सभी लोग अभिरा पर ही हावी होने लगेंगे। तभी अभिर सब पर चिल्लाएगा और कहेगा कि यहां कियारा जिंदगी-मौत की जंग लड़ रही है और आप सभी शोर मचा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:रजनी के पांव तले खिसकेगी जमीन, अनुपमा के सामने आएगा यह सच

पूरी होगी कियारा-अभिर की लव स्टोरी

शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि कियारा खतरे से बाहर आ जाएगी और अभिर-कियारा की शादी की बातें होने लगेंगी। अभिरा हॉस्पिटल के बेड पर लेटी होगी और अरमान का हाथ थामकर कहेगी, "एक और लव स्टोरी पूरी हुई। अब घर में शादी होगी, रौनक होगी।" अरमान जवाब देगा कि इस बार हम खुशियों को पकड़ लेंगे। अभिरा कहेगी कि हम खुशियों को रस्सी से बांध देंगे। लेकिन तभी अरमान का फोन बजेगा और उठाने पर पता चलेगा कि फेलोशिप का इंटरव्यू आज ही है।

अभिरा-अरमान के सामने नई मुसीबत

कॉल करने वाला बताएगा कि जिस फेलोशिप के लिए उसने ट्राय किया था वो रीशेड्यूल कर दिया गया है और अब इंटरव्यू आधे घंटे में है, जल्दी आइए। देखना यह होगा कि अब इस दिक्कत को किस तरह हल किया जाएगा। क्या अरमान और अभिरा फिर एक बार इस दिक्कत को हल करने में कामयाब होंगे, या फिर दोनों के हिस्से में फिर एक बार खुशियां आते-आते रह जाएंगी। शो के अपकमिंग अपडेट के लिए जुड़े रहिए।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।