
YRKKH Spoiler: जुदा होंगे अरमान-अभिरा की राहें, परिवार जोड़ने की कोशिश में टूटेगा रिश्ता!
YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि अरमान और अभिरा के रिश्ते में कौन से ट्विस्ट आने बाकी हैं।
YRKKH New Promo Video: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में परिवार की वजह से फिर एक बार अरमान और अभिरा का रिश्ता टूटने की कगार पर नजर आ रहा है। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि परिवार की वजह से फिर एक बार अरमान और अभिरा के बीच कड़वाहट बढ़ती नजर आ रही है। लेकिन क्या फिर से एक बार दोनों परिवार को बचाने की कोशिश में खुद एक दूसरे से अलग हो जाएंगे? इस सवाल का जवाब तो दर्शकों को जल्द ही मिल जाएगा।

जुदा हुए अरमान-अभिरा के रास्ते
शो को नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अभिरा जब दादी सा की तलाश में निकल रही होगी तब उसकी और अरमान पौद्दार की बात होगी। अभिरा शादी के जोड़े में होगी और अरमान से कहेगी, "तुम एक बार दादी सा के बारे में सोचो। मैं उन्हें इस तरह अकेले नहीं छोड़ सकती।" इस पर अरमान जवाब देगा, "सिर्फ दादी सा का दिल नहीं टूटा है, मैं मां को इस हालत में नहीं छोड़ सकता।" इस पर अभिरा जो जवाब देगी उससे साफ हो जाएगा कि दोनों के रास्ते अलग होने वाले हैं।
परिवार जोड़ने की कोशिश होगी नाकाम?
अभिरा कहेगी, "तो फैसला हो ही गया है। तुम अपनी जिम्मेदारी निभाओ और मैं अपनी। शायद इससे परिवार फिर से जुड़ जाए।" इतना कहकर अभिरा अपना बैग लेकर वहां से निकल पड़ेगी। पीछे से अरमान पूछेगा, "और हम?" अरमान का यह सवाल सुनकर अभिरा के कदम ठिठक जाएंगे। लेकिन उसके पास कोई जवाब नहीं होगा। देखना यह होगा कि परिवार को फिर एक बार जोड़ने की दोनों की कोशिश क्या रंग लाएगी। और क्या उनकी इन कोशिशों के चक्कर में उनका खुद का रिश्ता टूट जाएगा?

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




