YRKKH Spoiler: अभिरा की शॉप पर पहुंचेगा अरमान, इत्तेफाक से वाणी के हाथ लगेगी यह चीज

Feb 07, 2026 07:03 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो वीडियो इस बात का इशारा दे रहा है कि शायद जल्द ही फिर एक बार अरमान और अभिरा की राहें जुड़ती नजर आएंगी।

YRKKH Spoiler: अभिरा की शॉप पर पहुंचेगा अरमान, इत्तेफाक से वाणी के हाथ लगेगी यह चीज

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अरमान की गाड़ी इत्तेफाक से ठीक अभिरा के गराज के सामने खराब हो जाती है। अभिरा की बेटी वाणी वहां पर होगी और वह नोटिस करेगी कि अरमान का ड्राइवर मैकेनिक्स से बहुत रूखेपन से बात कर रहा होगा। वाणी से रहा नहीं जाएगा और वह यह जाने बगैर कि अरमान उसका पिता है, उससे कहेगी- अंकल आपके ड्राइवर बहुत बुरे हैं। अरमान का ध्यान जाएगा लेकिन वो कुछ कहेगा नहीं।

अपकमिंग एपिसोड में आएगा ट्विस्ट

इसी प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अरमान के जाने के बाद जब अभिरा दौड़ी हुई आएगी और कहेगी कि सॉरी मैं थोड़ा लेट हो गई तो वाणी उसे बताएगी कि एक बहुत महंगी गाड़ी आई थी और बहुत प्रॉफिट हुआ है। लेकिन अभिरा का ध्यान वाणी के हाथ में मौजूद उस ब्रेसलेट पर जाएगा जो अरमान की जेब से गिर गया था और वाणी ने उठा लिया था। अभिरा अपनी बेटी वाणी को इस ब्रेसलेट के बारे में कुछ नहीं बताएगी, लेकिन उसे यह समझते देर नहीं लगेगी कि यह ब्रेसलेट कौन सा है और गाड़ी ठीक करवाने कौन आया था।

क्या वाणी को सच बताएगी अभिरा?

अब देखना यह है कि क्या अरमान और अभिरा के रास्ते फिर एक होंगे या नहीं? क्योंकि अरमान और अभिरा, दोनों के मन में एक दूसरे के लिए गुस्सा भरा हुआ है। जहां एक तरफ अरमान अपनी बेटी को लेकर अभिरा के प्रति गुस्से से भरा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ अभिरा भी अरमान को कुछ चीजों के लिए दोषी मानती है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर टीवी सीरियल की कहानी में आगे कौन से ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;