YRKKH Spoiler: अभिरा और दादी सा की होगी टक्कर, अरमान के बचाव में कृष से भी होगी भिड़ंत

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

YRKKH Spoiler Alert: फॉर्म में नजर आएगी अभिरा शर्मा। कावेरी पौद्दार को देगी करारा जवाब, कृष को भी झेलना होगा मिसेज पौद्दार का प्रकोप।

YRKKH Spoiler: अभिरा और दादी सा की होगी टक्कर, अरमान के बचाव में कृष से भी होगी भिड़ंत

YRKKH Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिरा और दादी सा के बीच तीखी नोक-झोंक होगी। अभिरा कोर्ट में बिजी होगी जब अचानक दादी सा वहां पहुंचकर उस पर सवालों की बरसात कर देंगी। कावेरी पौद्दार अभिरा से कहेंगी कि अरमान को दिशा से माफी मांगनी चाहिए। अभिरा कहेगी कि वह अपनी बेटियों के सामने गलत उदाहरण पेश नहीं कर सकती।

कावेरी और अभिरा के बीच होगी बातचीत

अभिरा कहेगी कि वह अरमान से उस गलती के लिए माफी मांगने को नहीं कह रही जो उसने की ही नहीं। ऐसा करके वह अपनी बेटियों के सामने गलत उदाहरण पेश नहीं करेगी। हालांकि वह कावेरी को भरोसा दिलाएगी कि वो अरमान और अपनी बेटियों को संभाल लेगी। कोर्टरूम ड्रामा में भी आपको हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। क्योंकि अरमान पौद्दार अजीब हुलिया बनाकर कोर्ट पहुंच जाएगा और यहां कृष उस पर छींटाकस्सी करेगा। वह अरमान पर नशे में होने का आरोप लगाएगा।

कृष को मिलेगी अभिरा से करारा जवाब

हालांकि अभिरा अपने पति के बचाव में खड़ी होगी। वह अरमान का डटकर डिफेंस करेगी और तब कृष अभिरा से तंजिया लहजे में कहेगा कि क्या वह उसे एक सलाह दे सकता है? इस पर अभिरा उसे करारा जवाब देगी। वह कहेगी- बिलकुल दे सकते हो। लेकिन उसकी सलाह का धन्यवाद अभिरा की चप्पल उसे देगी। कोर्टरूम ड्रामा में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। इस बीच अरमान पौद्दार जिसकी तबीयत खराब है, वह कुछ कहने की बजाए ज्यादातर शांत रहकर इस सिचुएशन को अजीब ढंग से देखना नजर आएगा।

क्या मायरा की साजिश होगी नाकाम?

बात आगे की कहानी की करें तो अब ऐसा लगता है कि मायरा अरमान और अभिरा के लिए मुसीबतें खड़ी करने वाली है। वह चुपके से पौद्दार परिवार में घुस आई है और ऐश-ओ-आराम की आदत से उबर नहीं पाई है। वह पौद्दार परिवार और अरमान अभिरा के बीच और भी मुश्किलें पैदा कर सकती है। पौद्दार परिवार में मायरा की मौजूदगी से बवाल मचने वाला है। इससे बचने के लिए अभिरा को अरमान और खुद को बचाना होगा। क्या मायरा पकड़ी जाएगी? क्या अभिरा को पता चलेगा कि मायरा चुपके से परिवार में घुस आई है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए जुड़े रहिए।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।