YRKKH Spoiler: घर में अभिरा का धमाकेदार कमबैक, आते ही करेगी अरमान-विद्या की बोलती बंद
YRKKH Spoiler Alert in Hindi: पौद्दार हाउस में अभिरा शर्मा की धमाकेदार वापसी देखनी है तो आज का एपिसोड बिलकुल मिस मत कीजिएगा। कावेरी पौद्दार की बात मानते हुए आखिरकार अभिरा वापस लौट आई है, लेकिन यह वापसी इतनी आसान नहीं होगी।

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब वो मोड़ आने वाला है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। पिछले एपिसोड में हमने देखा था कि कैसे अस्पताल के बेड पर पड़ी दादी सा ने बेहोशी की हालत में अभिरा से घर लौटने की बात कही थी। कावेरी पौद्दार ने कहा था कि अभिरा के बिना उनका परिवार अधूरा है, और यह बात अभिरा ने सुन ली थी। दादी सा की वही बेचैनी अब अभिरा को वापस पौद्दार हाउस खींच लाई है। आज रात के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिरा न सिर्फ वापस आएगी, बल्कि अपने पुराने शेरनी वाले अंदाज में अरमान-विद्या को करारा जवाब भी देगी।
अभिरा शर्मा की होगी धमाकेदार वापसी
शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि दादी सा की तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पूरा पौद्दार परिवार घर के दरवाजे पर उनके स्वागत के लिए खड़ा है। अरमान अपनी दादी की आरती उतारने के लिए थाली सजाकर तैयार है। जैसे ही व्हीलचेयर पर बैठी दादी सा घर के अंदर कदम रखने वाली होती हैं, तभी अचानक तेज हवा का झोंका आता है और आरती का दीया बुझने वाला होता है। लेकिन तभी दो हाथ उस दीये को बुझने से बचा लेते हैं। एक अरमान का और दूसरा अभिरा का।
अरमान-विद्या ने उगला अभिरा के खिलाफ जहर
अभिरा को अचानक अपने सामने देखकर अरमान का पारा चढ़ जाता है। वह बहुत ही रूखे और कड़वे लहजे में अभिरा से कहता है, 'शहर छोड़ने से पहले दादी सा का आशीर्वाद लेने आई हो?' अरमान को लगता है कि अभिरा हमेशा के लिए जा रही है। वहीं विद्या भी पीछे नहीं रहती और बदतमीजी भरे अंदाज में कहती है, 'आज तुम किसकी जिंदगी में आग लगाने जा रही हो?' विद्या और अरमान की इन बातों से साफ है कि वे अभिरा को जरा भी बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं।
अभिरा के जवाब से होगी सबकी बोलती बंद
सबको लगा था कि अभिरा हमेशा की तरह चुपचाप सब सुन लेगी, लेकिन इस बार कहानी अलग है। अभिरा उसी जाने पहचाने दमदार अंदाज में अरमान की तरफ देखती है। अरमान जब उसे वहां से जाने के लिए कहता है, तब अभिरा जवाब देती है, 'मैं कहीं जा नहीं रही हूं, मैं आ रही हूं। मैं पौद्दार हाउस वापस आ रही हूं।' अभिरा का यह फैसला सुनकर अरमान, विद्या और संजय समेत पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।
आरती की थाली छीनकर संभाली घर की कमान
अभिरा सिर्फ बोलकर ही चुप नहीं होती, बल्कि वह अरमान के हाथ से आरती की थाली ले लेती है। वह खुद दादी सा की आरती उतारती है और उन्हें टीका लगाती है। दादी सा की वो बात कि 'अगर तुम चाहती हो कि मैं कुछ साल और जियूं तो वापस आ जाओ', अभिरा के दिल में घर कर गई है। अब देखना यह होगा कि अभिरा के इस फैसले के बाद अरमान और विद्या का अगला कदम क्या होगा? क्या अभिरा इस टूटे हुए परिवार को फिर से जोड़ पाएगी या फिर पौद्दार हाउस में एक नया युद्ध शुरू होगा? सीरियल के लेटेस्ट अपडेट पानेके लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


