YRKKH Spoiler: अरमान फिर करेगा अभिरा को प्रपोज, फैंस बोले- यह प्यार नहीं स्वार्थ के चलते है

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या एक बार फिर अरमान और अभिरा साथ हो जाएंगे? या फिर अभिरा अरमान का प्रपोजल रिजेक्ट कर देगी। जानिए शो के अपकमिंग ट्विस्ट्स।

YRKKH Spoiler: अरमान फिर करेगा अभिरा को प्रपोज, फैंस बोले- यह प्यार नहीं स्वार्थ के चलते है

YRKKH Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कहानी एक बार फिर करवट लेती नजर आ रही है। अरमान पौद्दार एक बार फिर अभिरा शर्मा को प्रपोज करते नजर आएगा। लेकिन फैंस को लगता है कि अरमान इस बार प्यार के चलते नहीं बल्कि उसके मन में पल रहे एक लालच के चलते ऐसा कर रहा है। सवाल यह भी है कि क्या अभिरा अरमान का प्रपोजल स्वीकार करेगी या फिर उसे सिरे से खारिज कर देगी? दोनों की इस बातचीत का उनके और उनके बच्चों के जेहन पर क्या असर पड़ने वाला है यह भी देखने वाली बात होगी। तो चलिए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड के स्पॉयलर्स।

अरमान करेगा अभिरा को प्रपोज

रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि काफी वक्त तक मन में चली उथल-पुथल के बाद फाइनली अरमान जाकर अभिरा से अपने दिल की बात कहने का फैसला करेगा। अभिरा के मन में भी ये सवाल लगातार चलते रहे हैं, लेकिन उसे अरमान की बात सुनने के बाद खामोश दिखाया गया है। अरमान अरमान का हाथ थामकर उससे कहेगा- हर बार सोचता हूं कि मैं अभिरा के लायक बनने की कोशिश करूंगा, और हर बार फेल हो जाता हूं। अरमान कहेगा कि बस एक ही चीज है जिसमें मैंने अपना रिकॉर्ड मेनटेन किया है।

क्या होगा अभिरा शर्मा का जवाब?

अरमान रोते हुए अभिरा से कहेगा कि उसने भले ही हर बार उसका दिल तोड़ा हो और कई बार उससे दूर हुआ हो, लेकिन उसने कभी भी अभिरा से प्यार करना नहीं छोड़ा। वह कहेगा कि उसने हमेशा अभिरा से प्यार किया है और आज भी उसी से प्यार करता है। अरमान कहेगा कि अगर तुम ना कहना चाहती हो तो बेझिझक कह दो। लेकिन फिर भी अगर तुम्हें लगे कि तुम हां कह सकती हो तो प्लीज कह दो। अरमान के सवालों को सुनने के बाद अभिरा को खामोश खड़े और उलझन में पड़कर सोचते हुए दिखाया गया है। देखना होगा कि उसका जवाब क्या होगा?

फैंस लगा रहे हैं इस बात के कयास

अब सवाल यह है कि इस प्रोमो वीडियो पर पब्लिक का रिएक्शन कैसा है। बता दें कि ज्यादातर फॉलोअर्स यह अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार अरमान प्यार के चलते नहीं बल्कि अपने स्वार्थ के चलते अभिरा को प्रपोज कर रहा है। वह अपनी बेटी के चलते अभिरा को जिंदगी में वापस चाहता है। अरमान पौद्दार को लगता है कि अगर अभिरा उसकी जिंदगी में वापस आ जाएगी तो ना सिर्फ यह उसकी बेटी के लिए अच्छा होगा बल्कि उसके परिवार में भी चीजें ठीक होने लगेंगी। अब देखना यह है कि क्या वाकई जनता का अनुमान सही है और अरमान स्वार्थ के चलते अभिरा को वापस पाना चाहता है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।