Spoiler Alert: मदर्स डे एपिसोड में आएगा महाट्विस्ट! क्या अभिरा की बात मानेगा अरमान?

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार और इमोशनल रहने वाला है। जानिए मदर्स डे एपिसोड में आने वाले हैं कौन से ट्विस्ट।

Spoiler Alert: मदर्स डे एपिसोड में आएगा महाट्विस्ट! क्या अभिरा की बात मानेगा अरमान?

YRKKH Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का अपकमिंग एपिसोड मदर्स डे के नाम रहने वाला है। इस एपिसोड के लिए माहौल तो रविवार को ही तैयार कर दिया गया है, लेकिन असली एपिसोड सोमवार को प्रसारित होगा। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि विद्या एक कमरे में अकेली बैठी कपड़े सिलने की मशीन पर अपने बेटे अरमान के लिए कुछ सिल रही होगी। इस दौरान वह काफी ज्यादा भावुक होगी और अरमान को याद कर रही होगी।

अभिरा को महसूस होगा विद्या का दर्द

विद्या मन ही मन कहेगी- आज मदर्स डे है, हर बच्चा अपनी मां के साथ है। बस एक मैं ही अभागन हूं, जो आज के दिन अकेली हूं। इत्तेफाक से दरवाजे पर खड़ी अभिरा यह सब सुन लेगी। उसका दिल पसीज जाएगा और वह एक मां का दर्द साफ महसूस कर पाएगी। वह जाकर अपना सारा गुस्सा और नाराजगी अरमान पर निकाल देगी और उससे कहेगी कि उसे अपनी मां के पास जाना चाहिए। अभिरा अपने पति को समझाएगी कि विद्या के साथ उसकी खुद की केमिस्ट्री भले ही अलग हो, लेकिन वह अरमान को अपना बेटा ही मानती है और उससे बहुत प्यार करती है। विद्या का मदर्स डे खास बनाने की अभिरा पूरी कोशिश करेगी।

क्या अभिरा की बात मानेगा अरमान?

सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अभिरा अरमान पौद्दार से कहेगी, 'तुम्हारी नाराजगी मां और बेटे के रिश्ते से बढ़कर नहीं हो सकती। उनके और मेरे बीच में जो भी हुआ है वो हमारी प्रॉब्लम है। उन्होंने मेरे साथ गलत किया, मुझे बर्बाद करना चाहा, लेकिन वो तुम्हारे साथ तो सही ही करना चाह रही थीं।' अभिरा समझाएगी कि भले ही विद्या की सोच कुछ भी रही हो, लेकिन वह अपने बेटे अरमान के लिए हमेशा अच्छा ही चाहती रही हैं। वह कहेगी, 'मां इस दुनिया में सबसे ज्यादा तुमसे प्यार करती हैं अरमान। वो तुम्हारे बिना जीते-जी मर जाएंगी, इसलिए जाओ और जाकर उनसे बात करो।'

सीरियल में बदल चुकी हैं कई पीढ़ियां

अब देखना यह है कि क्या दर्शकों को मदर्स डे पर मां-बेटी का इमोशनल सीक्वेंस देखने को मिलेगा, या फिर कहानी में आगे कोई और ट्विस्ट आने वाला है। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी के मामले में लंबे वक्त से टॉप 10 के भीतर बना हुआ है और यह भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे वक्त तक चले टीवी शोज में गिना जाता है। सीरियल की स्टार कास्ट से लेकर किरदारों तक काफी कुछ इतने वक्त में बदल चुका है। अभी तक इस शो में किरदारों की कई पीढ़ियां बदल चुकी हैं। शो की कहानी में आगे और क्या ट्विस्ट एंड टर्न्स आने वाले हैं, जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।