YRKKH Leap: 'ये रिश्ता' में आने वाला है 7 साल का लीप, नई पीढ़ी में यह होगी शो की लीड किरदार

Jan 04, 2026 04:49 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

YRKKH Leap Upcoming Twists: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट यह आएगा कि अरमान और अभिरा शो से विदा हो जाएंगे।

YRKKH Leap: 'ये रिश्ता' में आने वाला है 7 साल का लीप, नई पीढ़ी में यह होगी शो की लीड किरदार

YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे वक्त तक चले धारावाहिकों में गिना जाता है। कई सालों से यह शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अभी तक इसमें कई पीढ़ियां बदल चुकी हैं और कहानी में कई लीप आ चुके हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि कहानी की रफ्तार को बढ़ाते हुए मेकर्स जल्द ही शो में एक और लीप लाने जा रहे हैं। इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल में 7 साल का लीप आने जा रहा है।

मायरा के इर्द-गिर्द घूमेगी कहानी

रिपोर्ट के मुताबिक एक 7 साल के लीप के बाद कहानी अगली पीढ़ी पर शिफ्ट हो जाएगी। अपकमिंग ट्रैक की बात करें तो लीप के बाद कहानी पूरी तरह से अरमान और अभिरा की बेटी मायरा के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। यानि मायरा नई कहानी में लीड एक्ट्रेस होगी। हालांकि यह किरदार कौन निभाएगा, यह अभी तक साफ नहीं है। लेकिन लीप के पहले एक और बड़ा ट्विस्ट यह आएगा कि मेकर्स अभिरा को प्रेग्नेंट दिखाएंगे। यानि कहानी के नए ट्रैक में यह ट्विस्ट आगे बहुत कुछ तय करेगा।

अरमान के प्यार की होगी परीक्षा

जानकारी के मुताबिक अभिरा का प्रेग्नेंट होना एक तरफ जहां अभिरा के लिए चुनौतियां लेकर आएगा, वहीं दूसरी तरफ यह अरमान के प्यार का इंतेहान भी लेगा। इससे दोनों का रिश्ता और भी गहरा हो जाएगा और रिश्तों के उतार चढ़ाव के बीच कहानी नई पीढ़ी पर शिफ्ट हो जाएगी। बता दें कि अभिरा और अरमान के किरदार के लिए समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित भी नई पीढ़ी के किरदार निभाने आए थे, उससे पहले हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ इस शो में लीड रोल प्ले कर रहे थे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।