
YRKKH Twist: तान्या को माफ कर देगी अभिरा, दादी-सा के सामने काजल के गाल पर थप्पड़ जड़ेगी विद्या
संक्षेप: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में पौद्दार परिवार का माहौल अभी ठीक होगा ही और उसके तुरंत बाद अभिरा के सामने तान्या का सच आ जाएगा।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काजल, विद्या के सामने अभिरा और रूही को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी। वह कहेगी कि अभिरा को पहले अक्षरा और फिर अरमान का सहारा मिला, रूही के पास मनीष जी हैं, लेकिन तान्या अपने दम पर पैसा कमाती है। वह कभी ऑफिस नहीं गई, लेकिन उसे पता है कि बिजनेस कैसे करते हैं। विद्या उस वक्त चुप रह जाएगी, लेकिन बाद में बड़ा तमाशा खड़ा करेगी।

कुछ देर बाद अभिरा के सामने तान्या का सच आएगा। अभिरा को पता चल जाएगा कि जिस कम्पनी ने उसका और अरमान का फेक एआई वीडियो बनाया था, उसमें तान्या ने ही इन्वेस्ट किया था। यह सुनकर अभिरा और अरमान तान्या, और कृष को अलग लेकर बात करेंगे। अभिरा तान्या से पूछेगी, ‘तुमने ऐसा क्यों किया? तुम्हारे पैसों की वजह से ही वो वीडियो इतना वायरल हुआ।’ तान्या फूट-फूटकर रो पड़ेगी और कहेगी कि उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि ये वही कम्पनी है। अभिरा उसे समझाएगी कि गलतियां सब से होती हैं, इस बात को यहीं खत्म करते हैं और नई शुरुआत करते हैं। अरमान भी कहेगा कि बस ध्यान रहे कि यह सच बाहर न जाए।
लेकिन मामला यहीं नहीं रुकेगा। विद्या को यह राज पता चल जाएगा और वह तान्या पर बेहद नाराज हो जाएगी। अभिरा उसे शांत करने की कोशिश करेगी, मगर विद्या मानने से इनकार कर देगी। वह तान्या पर गुस्सा निकालने की जगह काजल पर भड़क जाएगी और दादी-सा व फूफा-सा के सामने काजल को थप्पड़ मार देगी।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




