Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीYRKKH Gossip Alert in Hindi Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Viewers says Ruhi Tells Manav About Armaan
YRKKH: रूही खेलेगी बड़ा खेल, खुद शादी से इनकार करेगा मानव; पढ़िए ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट गॉसिप

YRKKH: रूही खेलेगी बड़ा खेल, खुद शादी से इनकार करेगा मानव; पढ़िए ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट गॉसिप

संक्षेप:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड्स में रूही बहुत बड़ा तमाशा करेगी।

Wed, 13 March 2024 09:10 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बारे में सोशल मीडिया पर खूब सारी बातें हो रही हैं। आज का एपिसोड देखने के बाद दर्शक आगे आने वाले ट्विस्ट के बारे में अनुमान लगा रहे हैं। दरअसल, आज के एपिसोड में दिखाया जाता है कि अरमान, मानव से मिलने के लिए गोयनका हाउस जाता है। वह मानव से मिलता जरूर है, लेकिन उससे बात नहीं कर पाता है। वह मानव से बात करने से पहले ही बेहोश हो जाता है। वहीं प्रोमो में दिखाया जाता है कि अरमान, रूही के सामने मानव की तारीफ करता है। वह रूही काे समझाता है और कहता है, 'मानव बहुत अच्छा लड़का है रूही। तुम बेस्ट डिजर्व करती हो इसलिए तुम्हे उससे शादी कर लेनी चाहिए।'

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:दादी सा पर पत्थर फेकेंगे गांव वाले, कोर्ट में सुनवाई के दिन नहीं पहुंचेगी अभिरा

रूही की चाल

आज का एपिसोड और प्रोमो देखने के बाद लोगों का कहना है कि रूही आने वाले दिनों में बड़ा गेम खेलेगी। कुछ लोगों का कहना है कि रूही, अरमान और दादी-सा के कहने पर मानव से मिलेगी। हालांकि, उसे अरमान के बारे में सब सच-सच बता देगी। रूही का सच जानने के बाद मानव इस शादी से इनकार कर देगा।

ये भी पढ़ें:अलग होंगी अभिरा और अरमान की राहें? ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा ट्विस्ट

रोहित की एंट्री

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मानव से मिलने के बाद अरमान, रूही से दूर रहने लगेगा। रूही को अरमान पर गुस्सा आएगा और वह मानव से शादी के लिए 'हां' कह देगी। रूही और मानव जिस दिन शादी करने वाले होंगे उसी दिन रोहित की वापसी होगी। अब अपकमिंग एपिसोड में कहानी क्या मोड़ लेती है ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

ये भी पढ़ें:फूफा-सा की क्लास लगाएगा अरमान, गोयनका हाउस पहुंचते ही बेहोश होगा अभिरा का पति
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।