YRKKH: शूटिंग में आती हैं क्या चुनौतियां? समृद्धि शुक्ला ने बताई अंदर की बात, आसान नहीं होती जिंदगी
टीवी एक्टर्स की जिंदगी ग्लैमर और लग्जरी से लबरेज नजर आती है, लेकिन इस इंडस्ट्री के भी अपने सच हैं। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा शर्मा का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला ने पर्दे के पीछे के कई दिलचस्प राज खोले।

क्या आप जानते हैं कि आपके डेली सोप को 'डेली' आप तक पहुंचाने के लिए आपके पसंदीदा एक्टर्स को किन चुनौतियों से गुजरना पड़ता है? टीआरपी टॉपर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की लीडिंग लेडी समृद्धि शुक्ला ने एक हालिया पॉडकास्ट में बताया कि टीवी एक्टर्स की जिंदगी कितनी मुश्किल होती है। शो में अभिरा शर्मा का किरदार निभाने वाली समृद्धि शुक्ला एक्टर्स की टफ जिंदगी के बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं। समृद्धि शुक्ला ने बताया कि हफ्ते के सातों दिन प्रसारित होने वाले सीरियल YRKKH के लिए उनके जैसे टीवी एक्टर्स को बिना एक भी दिन का ब्रेक लिए हफ्ते के सातों दिन काम करना पड़ता है। चलिए जानते हैं कि समृद्धि शुक्ला ने इस बारे में और क्या-क्या अंदर की बातें बताई हैं।
दिन के 16 घंटे काम, 30 दिन में कोई छुट्टी नहीं
समृद्धि शुक्ला ने पिंकविला के साथ बातचीत में बताया कि टीवी इंडस्ट्री में हफ्ते के सातों दिन काम करना बहुत आम बात है। जहां तक एक्टर्स की शिफ्ट की बात है तो वह दिन के 12 घंटे काम करते हैं और यह कई बार 16 घंटे तक भी खिंच जाता है। एक्ट्रेस ने बताया कि इस बात में कोई शक नहीं है कि यह इंडस्ट्री ग्लैमर से भरपूर है, लेकिन काम के दौरान एक्टर्स को ऐसे कई बलिदान करने पड़ते हैं, जिनके बारे में उनके फैंस को कभी पता भी नहीं चलता। समृद्धि शुक्ला ने अपने सीरियल YRKKH का जिक्र करते हुए कहा, ‘इसके लिए मैं हफ्ते के 30 दिन शूटिंग करती हूं। प्रोडक्शन की तरफ से मुझे बहुत कम छुट्टी मिलती है।’
लीड रोल में होने की अलग हैं चुनौतियां
समृद्धि शुक्ला ने उन्हें छुट्टी नहीं मिलने के पीछे की वजह भी समझाई और कहा कि जब आप लीड रोल में होते हैं तो आप सीरियल में पूरे वक्त लगभग हर कहीं हैं। समृद्धि शुक्ला ने कहा कि इन चीजों के लिए आप किसी को दोष नहीं दे सकते, जब टॉप पोजिशन्स पर बैठे लोगों ने तय कर लिया है कि सीरियल को हफ्ते के सातों दिन प्रसारित किया जाएगा तो आपको अपने हिस्से का काम करना होगा। अपने सीरियल की प्रोडक्शन टीम की तारीफ करते हुए समृद्धि शुक्ला ने कहा कि वो अपने एक्टर्स को कम्फर्टेबल माहौल देने की हर संभव कोशिश करते हैं। लेकिन क्योंकि शो का कॉन्सेप्ट ही ऐसा है तो इस वजह से ऐसा हो पाना कई बार मुश्किल हो जाता है।
स्टार बनने से पहले झेलीं ऐसी-ऐसी मुश्किलें
समृद्धि शुक्ला ने करियर चमकने के पहले की भी अपनी कहानी सुनाई और बताया कि कैसे उनके लिए एक स्टार बनने के पहले का सफर बहुत मुश्किल था। स्कूल के दिनों में कोई उनके साथ नहीं जुड़ना चाहता था। बच्चे उन्हें पेपर बॉल्स मारा करते थे, उन्हें अलग-अलग नामों से चिढ़ाना और उनके बारे में घटिया बातें बोलना बहुत आम बातें हो गई थीं। समृद्धि शुक्ला ने बताया कि क्योंकि उनका स्कूल थोड़ा रईसों वाला था, तो उन्हें हमेशा अलग नजर से देखा जाता था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब करियर की शुरुआत में वह फेल हुईं तो समाज से लेकर रिश्तेदारों तक हर कोई उन्हें अलग नजर से देख रहा था।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


