YRKKH: मौत के मुंह में समा जाएगी अभिरा, क्या अरमान की दुआ से होगा कोई चमत्कार?
YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड काफी दमदार रहने वाला है। एक तरफ जहां अभिरा अपनी जान गंवा देगी, वहीं दूसरी तरफ अरमान कहीं और शादी कर रहा है।

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज रात आप देखेंगे कि नकुल, दिशा को विदा करते वक्त काफी इमोशनल हो जाता है। वह कहता है कि एक पिता अपनी बेटी के लिए ढाल बनकर खड़ा रहता है, लेकिन शादी के बाद वही पिता कमजोर पड़ जाता है। वह आर्यन से दिशा का हमेशा साथ देने का वादा लेता है। लेकिन जहां एक तरफ विदाई का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ अभिरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। मुक्ति उसे बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल लेकर पहुंचती है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक है। मुक्ति के पास अभिरा की मेडिकल हिस्ट्री या ब्लड ग्रुप की कोई जानकारी नहीं है, जिससे डॉक्टर भी परेशान हैं।
मौत के मुंह में समाएगी अभिरा, इधर नहीं रुकेगी शादी
पौद्दार हाउस में आर्यन और दिशा का जोरदार स्वागत किया जाएगा, लेकिन अरमान का मन कहीं और ही भटक रहा होगा। उसे अभिरा के अचानक गायब होने से बेचैनी हो रही है। इसी बीच मेहर का असली चेहरा सामने आएगा। मेहर मन ही मन अभिरा की मौत की दुआ कर रही है ताकि उसकी शादी अरमान से बिना किसी रुकावट के हो जाए। वह जानबूझकर अरमान को अभिरा से कॉन्टैक्ट करने से रोकती है। मित्तल जब मेहर से जल्दी शादी करने की वजह पूछेगा, तो वह कहेगी कि अगर अभिरा वापस आ गई, तो अरमान उससे शादी करने से मना कर देगा।
अरमान को होगा अभिरा के खतरे में होने का अंदाजा
हॉस्पिटल में डॉक्टर अभिरा को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तभी मॉनिटर पर हार्टबीट की लाइन सीधी हो जाती है। डॉक्टर सन्न रह जाते हैं। इसी दौरान पौद्दार हाउस में पूजा के दौरान अरमान के हाथ से आरती की थाली गिर जाती है। यह अपशकुन सबको डरा देता है। मनीष अरमान और अभिरा के साथ पूजा करने की बात करता है, लेकिन विद्या उसे रोक देती है। अरमान की घबराहट बढ़ती जाएगी और उसे महसूस होगा कि अभीरा किसी खतरे में है।
क्या रंग अरमान-मुक्ति की दुआ से होगा कोई चमत्कार?
लेकिन विद्या और बाकी सब उसे मेहर के साथ शादी करने और जिंदगी में आगे बढ़ने की सलाह दे रहे होंगे। हॉस्पिटल में जब डॉक्टर मुक्ति से माफी मांगते हैं, तो वह टूट जाती है। उसे यकीन नहीं होगा कि अभीरा उसे छोड़कर चली गई है। मुक्ति पागलों की तरह अभिरा से आंखें खोलने को कहती रहती है और डॉक्टरों पर चिल्लाती है। वहीं दूसरी तरफ इन सब बातों से बेखबर अरमान भगवान से प्रार्थना कर रहा है कि अभिरा जहां कहीं भी हो, सुरक्षित रहे। क्या अभिरा सच में मर गई है या अरमान की दुआ कोई चमत्कार दिखाएगी? अपकिंग एपिसोड के अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


