
YRKKH 8 Nov: साथ में रात बिताएंगे अभिर और कियारा, तान्या के सामने आएगा असली गुनाहगार
YRKKH 8 November 2025 Written Update: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का शनिवार का फुल एपिसोड रिटेन अपडेट। जानिए शो में आगे आपको कौन से ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं।
YRKKH 8 November 2025 Written Update: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के शनिवार के एपिसोड में कियारा अपने दिल की फीलिंग्स अभिर के सामने रखेगी। दोनों एक दूसरे के साथ कुछ वक्त बिताते हैं। मनोज को घर पर इस बात की फिक्र खाए जा रही होगी कि कियारा अभी तक घर नहीं लौटी है, लेकिन वो इस बात से अनजान है कि वो अभिर के साथ है। मनोज कियारा को कॉल करने की कोशिश करता है लेकिन उसे कोई अपडेट नहीं मिलता है।

साथ रात बिताएंगे अभिर-कियारा
उधर अभिर और कियारा का रिश्ता एक कदम और आगे बढ़ जाएगा। दोनों एक दूसरे के साथ इंटीमेट होते हैं और दर्शकों को शो में कुछ रोमांटिक मोमेंट देखने को मिलेंगे। कुछ वक्त बात कियारा की आंख एक फोन कॉल से उठेगी। वो देखेगी कि अभिर अभी भी सो रहा है और उसके हटने पर वो उसकी कमर पर हाथ रख देता है। मनोज इस बात को लेकर फिक्रमंद होगा कि कहीं कियारा अभिर के साथ तो नहीं है। वो कहेगा कि बच्चे अक्सर गलतियां करते हैं, लेकिन उम्मीद करता हूं कियारा फिर से वही गलती ना दोहराए।
मायरा को होगा गलती का अहसास
मनोज कहेगा कि वो नहीं चाहता कि उसकी बेटी फिर से अभिर के करीब जाए। इधर यह सब चल रहा होगा और उधर मायरा को अपने बर्ताव का बछतावा होगा। मायरा अगली सुबह जगेगी तो उसे याद आएगा कि उसने अभिरा, अरमान और कावेरी के साथ कितना बुरा बर्ताव किया। उसे शर्मिंदगी महसूस होगी। इसके अलावा आज के ही एपिसोड में आप यह भी देखेंगे कि तान्या को उस फर्जी वीडियो का सच पता चल जाएगा जिसकी वजह से पौद्दार हाउस में घमासान मच गया था।
तान्या की आंखें खोल देगा यह सच
एक सीन में दिखाया गया है कि तान्या जब वरुण और सिड से मिलती है तो वो उसे बताते हैं कि कैसे वीडियो में हेरफेर करने के लिए उन्होंने AI का इस्तेमाल किया था। लेकिन तान्या उस वक्त शॉक्ड रह जाती है जब उसे पता चलता है कि वरुण ही वो शख्स है जिसने अभिरा और अरमान की फर्जी क्लिप को एडिट करके वायरल किया था। अब देखना यह है कि वो इस जानकारी को किस तरह हैंडल करेगी। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




