YRKKH Update: दादी सा ने बताई अपनी आखिरी इच्छा, क्या पौद्दार हाउस में लौटेगी अभिरा शर्मा?
YRKKH 8 March 2026 Written Update: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अब वो वक्त आ चुका है जब अभिरा शर्मा को एक बड़ा फैसला लेना है। सही वक्त पर दादी सा को हॉस्पिटल पहुंचाकर उसने कावेरी पौद्दार की जान तो बचा ली, लेकिन क्या वह उनकी आखिरी इच्छा पूरी करेगी?

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज रात के एपिसोड में आप देखेंगे कि अरमान काफी परेशान है और काम से ब्रेक लेना चाहता है। वह अपनी कलीग मेहर पर चिल्ला पड़ता है और कहता है कि जिंदगी सिर्फ काम के बारे में नहीं है। दूसरी तरफ पौद्दार हाउस में खलबली मच जाएगी जब काजल देखेगी कि दादी सा अपने कमरे से गायब हैं। माधव और घरवाले परेशान हो जाते हैं क्योंकि दादी सा बिना अपनी दवाइयां लिए और बिना किसी को बताए घर से निकल गई हैं। अरमान और अभिरा भी दादी सा को लेकर काफी टेंशन में आ जाते हैं।
दादी सा की जान बचाएगी अभिरा
कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब अभिरा को पता चलेगा कि सड़क पर एक औरत का एक्सीडेंट हो गया है। जब वह गाड़ी के पास पहुंचेगी तो यह देखकर दंग रह जाएगी कि वह औरत कोई और नहीं बल्कि कावेरी पौद्दार हैं। अभिरा तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाती है। वहां डॉक्टर शेट्टी अरमान को फोन करके दादी सा की हालत के बारे में बताते हैं कि उनका ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ गया है। इस बीच अस्पताल में अरमान और अभिरा एक-दूसरे के बेहद करीब होते हैं, लेकिन फिर भी मिल नहीं पाते।
विद्या को जमकर लताड़ेगा माधव
अस्पताल की इस भागदौड़ के बीच पौद्दार परिवार में झगड़े रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। माधव गुस्से में विद्या पर बरस पड़ता है। वह कहेगा कि दादी सा की ये हालत विद्या की वजह से हुई है क्योंकि उसने दादी सा को इतनी खरी-खोटी सुनाई थीं। काजल भी माधव का साथ देती है और कहती है कि बच्चों पर अपनी राय थोपना गलत है। वहीं दूसरी तरफ मायरा और मुक्ति हॉस्टल से छिपकर दादी सा को देखने अस्पताल पहुंच जाती हैं।
दादी सा बताएंगी अपनी आखिरी इच्छा?
आज के एपिसोड में सबसे इमोशनल सीन तब आएगा जब बेहोशी की हालत में दादी सा अभिरा का नाम पुकारने लगेंगी। मायरा और अभिरा दोनों सुनती हैं कि दादी सा कह रही हैं कि अभिरा के बिना उनका परिवार अधूरा है। दादी कहेंगी कि उनकी आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए अभिरा घर वापस आ जाए। यह सुनकर अभिरा इमोशनल हो जाती है और उसे दादी सा की ऐसी हालत देखकर खुद पर पछतावा होने लगता है।
क्या पौद्दार हाउस में लौटेगी अभिरा?
अस्पताल में अभिरा और मायरा का आमना-सामना होता है, लेकिन मायरा उसे मुक्ति की मां समझ लेती है और हॉस्टल से भागने के लिए माफी मांगती है। अरमान के आने से पहले ही अभिरा छिप जाती है। आखिर में अभिरा बुरी तरह टूट जाती है। एक तरफ दादी सा की घर वापसी की पुकार है और दूसरी तरफ अरमान और पौद्दार हाउस की कड़वी यादें। अब देखना ये होगा कि क्या दादी सा की आखिरी ख्वाहिश अभिरा का दिल पिघला पाएगी? साथ ही यह देखना भी दिलचस्प होगा कि अगर अभिरा लौटी तो इस वापसी को अरमान किस तरह लेगा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


