YRKKH 7 March Update: नशे में शादी करेंगे अरमान-अभिरा, दादी सा खोलेंगी सालों पुराना राज!
YRKKH 7 March 2026 Update: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में कई ट्विस्ट आने वाले हैं, जो कहानी को बिलकुल नई दिशा देंगे। एक तरफ जहां अभिरा-अरमान की जिंदगी में उथल-पुथल होने वाली है, वहीं दूसरी तरफ पौद्दार परिवार में और भी बहुत कुछ होने को है।

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी आज रात एक नई करवट लेने वाली है। आज के एपिसोड में अरमान और अभिरा नशे की हालत में अचानक शादी करने का फैसला कर लेंगे। दोनों भगवान के सामने खड़े होकर आशीर्वाद लेंगे, लेकिन तभी अभिरा को याद आएगा कि उनके पास मंगलसूत्र तो है ही नहीं। अरमान परेशान होगा लेकिन अभिरा हंसते हुए कहेगी कि वो कोई जुगाड़ कर लेगी। अरमान को अभिरा के मुंह से सालों बाद यह शब्द सुनकर बहुत खुशी होगी। दोनों फेरे लेने ही वाले होते हैं कि तभी कावेरी वहां पहुंच जाएगी। वो दोनों को खूब डांटेगी और कहेगी कि तुम दोनों अपनी लाइफ और रिश्ता संभाल नहीं पा रहे और फिर से शादी का नाटक कर रहे हो? इस शादी को रुकवाकर दादी सा दोनों को वहां से ले जाएगी।
परिवार में शुरू हुआ एक नया क्लेश
कहानी में एक तरफ जहां शादी का ड्रामा चल रहा है, वहीं मुक्ति और मायरा के बीच दिल छू लेने वाली बातें होंगी। मुक्ति बताएगी कि बचपन के किसी गहरे सदमे की वजह से उसे पैनिक अटैक्स आते हैं। मायरा भी अपना दर्द बयां करेगी कि कैसे उसकी मां उसे छोड़कर चली गई थी। मायरा कबूल करेगी कि उसे मुक्ति और उसकी मां का प्यार देखकर जलन होती है। दूसरी तरफ मनीषा काफी दुखी नजर आएगी। उसे पता चलेगा कि आर्यन ने अपने लिए खुद लड़की पसंद कर ली है। मनीषा को लगेगा कि आर्यन ने अपनी पसंद थोपकर उसका वो सपना तोड़ दिया, जिसमें वो अपने बेटे के लिए खुद दुल्हन चुनना चाहती थी।
दादी सा करेंगी इस सच का खुलासा
अगली सुबह अरमान और अभिरा दोनों बीती रात की तस्वीरों को देखकर हैरान रह जाएंगे। अरमान गुस्से में दादी सा के पास जाएगा और पूछेगा कि उन्होंने उसे उस होली पार्टी में क्यों भेजा जहां अभिरा आने वाली थी? यहां दादी सा एक ऐसा बम फोड़ेंगी कि सबके होश उड़ जाएंगे। वो बताएंगी कि पिछले 2 साल से वो अभिरा के साथ लगातार संपर्क में थीं और उन्होंने ही जानबूझकर दोनों को मिलवाया ताकि वो बात कर सकें। अरमान इस बात से भड़क जाएगा कि दादी सा उसकी पर्सनल लाइफ में दखल दे रही हैं, लेकिन दादी सा उसे याद दिलाएंगी कि अगर वो कल नहीं आतीं, तो आज वो और अभिरा फिर से शादीशुदा होते।
विद्या का गुस्सा और अभिरा की बेचैनी
जैसे ही विद्या को पता चलेगा कि कावेरी ने अभिरा से बात की है, उसे लगेगा कि उसके साथ धोखा हुआ है। विद्या साफ कह देगी कि वो अभिरा को इस घर में या अरमान की जिंदगी में कभी वापस नहीं आने देगी क्योंकि वो सिर्फ मुसीबत लाती है। उधर अभिरा भी काफी परेशान है। जब नीलेश और जया उससे अरमान के बारे में पूछेंगे, तो वो उन पर चिल्ला पड़ेगी और कहेगी कि 'तुम लोग मेरा परिवार नहीं हो, इसलिए मुझसे ये सवाल मत करो।' आज के एपिसोड का अंत अरमान और अभिरा की इसी बेचैनी और उलझन के साथ होगा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


