YRKKH 28 March: सगाई में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा, गौरव की खुलेगी पोल, मायरा देगी अरमान को धमकी

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

YRKKH 28 March 2026 Written Update: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का शनिवार का एपिसोड फुल ऑफ मस्ती और ट्विस्ट रहने वाला है। जानिए आज के एपिसोड का फुल रिटेन अपडेट।

YRKKH 28 March: सगाई में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा, गौरव की खुलेगी पोल, मायरा देगी अरमान को धमकी

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड की शुरुआत काफी मजेदार होगी। अरमान अपनी सफेद शर्ट पर स्याही गिरा लेगा, जब अभिरा उसे व्हाइटनर से ठीक करने की सलाह देगी, तो दोनों के बीच प्यारी बहस देखने को मिलेगी। इस हंसी-मजाक के पीछे सबको पता है कि माहौल सीरियस है। पौद्दार परिवार दिशा की सगाई रोकने के लिए कमर कस चुका है। वो सभी आर्टिस्ट और वेटर्स बनकर सगाई में घुस जाएंगे। अभिरा का प्लान है कि गौरव की फैमिली को आर्यन और दिशा का सच बताया जाए, हालांकि इसमें काफी रिस्क भी है, जिसे लोकर फैमिली में बहस भी होगी।

भेष बदलकर सगाई में घुसेगा पौद्दार परिवार, बुरे फंसेंगे

सगाई के फंक्शन में पौद्दार परिवार को हर कदम पर पकड़े जाने का डर रहेगा। जहां पुरुष वेटर बने होंगे, वहीं महिलाएं फोक सिंगर बनी होंगी। ड्रामा तब बढ़ेगा जब दिशा के पिता उनसे गाना गाने की डिमांड कर देंगे। अभिरा और बाकी औरतें घबरा जाएंगी, लेकिन अरमान, माधव और बाकी मर्द उनकी मदद करेंगे। इसी बीच परिवार के अलग-अलग लोग गौरव के परिवार की सच्चाई का पता लगाएंगे। किसी को दहेज चाहिए, किसी को जायदाद, तो खुद गौरव दिशा को अपनी उंगलियों पर नचाना चाहता है।

गौरव की खुलेगी पोल, अरमान-अभिरा सिखाएंगे सबक

सगाई की रस्मों के बीच गौरव अपनी असलियत दिखा देगा। वह न केवल दहेज की मांग करेगा, बल्कि दिशा पर अहसान जताते हुए उसे दबाने की कोशिश करेगा। दिशा हिम्मत दिखाकर गौरव के खिलाफ आवाज उठाएगी, लेकिन असली धमाका तब होगा जब अरमान और अभिरा सामने आएंगे। गौरव की बदतमीजी देख अरमान का गुस्सा फूट पड़ेगा और वह अभिरा के साथ मिलकर गौरव की जमकर धुलाई कर देगा। पौद्दार परिवार को अपने सामने देखकर दिशा के घरवाले सन्न रह जाएंगे।

मायरा देगी अरमान को धमकी, करीब आएगी अभिरा?

सीरियल का जो नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है इसमें दिखाया गया है कि मायरा, अरमान से बुरी तरह नाराज हो जाएगी। वह अरमान पर अभिरा को ज्यादा प्यार करने का आरोप लगा देगी और हमेशा के लिए उसकी जिंदगी से दूर जाने का फैसला करेगी। मायरा को खोने के डर से अरमान टूट जाएगा और अभिरा से उसे संभालने की गुजारिश करेगा। इस इमोशनल पल में अभिरा अरमान को गले लगा लेगी। क्या मायरा के जाने से अरमान और अभिरा का रिश्ता एक नया मोड़ लेगा? क्या अरमान अब पूरी तरह अभिरा का साथ देगा? शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दु्स्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।