YRKKH 27 April: मुक्ति पूछती है- क्या हम मां को शेयर कर सकते हैं?, खुद को मारने लगती है मायरा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में अभिरा, मायरा को इंसाफ दिलवाने में कामयाब हो जाती है।

YRKKH 27 April 2026 Episode in Hindi: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 27 अप्रैल के एपिसोड में अभिरा और अरमान, मायरा को अपने साथ बाहर लेकर आते हैं। मायरा, अभिरा को गले लगाती है और आई लव यू कहती है। अभिरा को यकीन नहीं होता है। अभिरा को लगता है कि ये कोई सपना है। ऐसे में मायरा, अभिरा को 100 टाइम्स आई लव यू कहती है और ये यकीन दिलाती है कि ये रियल है, सपना नहीं। (ये भी पढ़ें: Anupama 27 April: दिग्विजय को प्रेम ने लगाया गले, श्रुति को देख गौतम को ये आदेश देती हैं मोटी बा)
कोयल की मम्मी से वादा करते हैं अरमान और अभिरा
इस बीच कोयल आती है। मायरा, कोयल से मिलती है और उसे थैंक्यू बोलती है। अभिरा भी कोयल की मम्मा का शुक्रियाअदा करती है। अभिरा वादा करती है कि वो उनके लिए जॉब ढूंढेगी। वहीं अरमान कहता है कि वो कोयल की पढ़ाई के लिए फंड्स इकट्ठा करेगा। इसके बाद मायरा सबसे मिलती है। अभिरा सोचती है, ‘आज मायरा खुश है इसलिए आज कुछ नहीं बोलूंगी, लेकिन कल मां का सच बाहर लाकर रहूंगी।’
फूफा-सा मांगते हैं माफी
सबसे मिलने के बाद मायरा को याद आता है कि मुक्ति ने कसम खाई थी कि जब तक वो नहीं आएगी तब तक वो कोल्ड्रिंग नहीं पिएगी। ऐसे में मायरा, माधव से पैसे लेती है और मुक्ति के पास जाती है। वहीं फूफा-सा, अभिरा से माफी मांगते हैं। फूफा-सा कहते हैं, ‘अभिरा तुम इतने साल तक कोर्ट-कचहरी से दूर थी इसलिए मुझे लगा कि तुम ये केस नहीं लड़ पाओगी। मुझे माफ कर देना।’
मुक्ति और मायरा का मिलन
मायरा को देख मुक्ति खुश हो जाती है। दोनों मिलकर कोल्ड्रिंग पीते हैं। मुक्ति इमोशनल हाे जाती है। मुक्ति, मायरा से पूछती है, ‘क्या हम मां को शेयर कर सकते हैं?’ फिर मुक्ति कहती है, ‘नहीं! तुमने तो बहुत पहले ही मना कर दिया था। कोई बात नहीं।’ मायरा पहले मुक्ति को मारती है और फिर खुद को। मायरा कहती है, ‘मैंने तुम्हे इसलिए मारा क्योंकि तुम बकवास कर रही हो और खुद को इसलिए मारा क्योंकि मैंने भी पहले बकवास ही बोला था।’ इसके बाद मायरा, मुक्ति का अपने परिवार में स्वागत करती है।
मायरा की डिमांड
मायरा, अभिरा और अरमान से कहती है कि उसे मां और पापा के बीच किसी एक को नहीं चुनना है। उसे मां, पापा और मुक्ति तीनों चाहिए। ये सुनकर अभिरा और अरमान इमाेशनल हो जाते हैं। वहीं विद्या को गुस्सा आने लगता है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


