
YRKKH 23 Nov: दादी सा ने इस वजह से छोड़ा पौद्दार हाउस, जाने से पहले कर गईं यह जरूरी काम
YRKKH 23 November 2025: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में रविवार को एक शॉकिंग ट्विस्ट आएगा। अरमान और अभिरा को पता चलेगा कि दादी सा घर छोड़कर चली गई हैं।
YRKKH 23 November 2025 Written Update: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का रविवार का एपिसोड कहानी में तूफानी ट्विस्ट लेकर आने वाला है। पूरा परिवार जिस वक्त दादी सा की इतनी फिक्र कर रहा होगा, तभी कुछ ऐसा होगा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। जब अभिरा दादी सा के कमरे में जाएगी तब वो नोटिस करेगी कि वो वहां नहीं हैं। वो पूरे घर में दादी सा को खोजेगी, लेकिन वो कहीं नहीं मिलेंगी। उधर अरमान पूरे परिवार को यह समझा रहा होगा कि वो आज अपनी सभी मीटिंग सभी काम कैंसिल कर दें।

घर से अचानक गायब होंगी दादी सा
अरमान कहेगा कि आज हम सभी लोग साथ बैठकर दादी सा की पसंदीदा फिल्म देखेंगे। सभी राजी भी हो जाएंगे, लेकिन तभी अभिरा आकर बताएगी कि दादी सा कमरे में नहीं हैं। अरमान पूछेगा कि तुमने बाकी जगह देखा? हो सकता है कि वो किचन या लॉन में होंगी। लेकिन अभिरा बताएगी कि उसने सब जगह देखा, दादी सा कहीं नहीं हैं। सभी कनफ्यूजन में होंगे कि तभी अभिरा के फोन पर एक मैसेज आएगा। यह दादी सा का वीडियो मैसेज होगा जिसे टीवी पर प्ले किया जाएगा।
प्रॉपर्टी का बंटवारा करके भाग गईं
वीडियो में दादी सा बता रही होंगी कि वो यह घर छोड़कर जा रही हैं क्योंकि उन्हें समझ आ गया है कि वो अपने बच्चों और परिवार के लिए खुशियां नहीं बल्कि सिर्फ तकलीफ की वजह बन रही हैं। वो बताएंगी कि उन्हें पता चल गया है कि वो अब अपने बच्चों पर एक बोझ से ज्यादा कुछ नहीं हैं। दादी सा वीडियो में बताएंगी कि वो जाने से पहले सभी बच्चों में प्रॉपर्टी बांटकर जा रही हैं। अरमान और अभिरा समेत पूरा परिवार हक्का-बक्का होगा। कुछ ही देर में एक नौकर दादी सा का भेजा वो लेटर लेकर आ जाएगा, जिसमें प्रॉपर्टी के कागज होंगे।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




