YRKKH: अभिरा के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश! फिर दोराहे पर खड़ा है अरमान संग रिश्ता

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

YRKKH 18 April 2026 Written Update: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का शनिवार का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मायरा का केस बुरी तरह उलझ जाएगा।

YRKKH: अभिरा के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश! फिर दोराहे पर खड़ा है अरमान संग रिश्ता

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज अरमान और अभिरा के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। अरमान जब अभिरा के जख्म देखेगा, तो वो बेचैन हो जाएगा और उसकी पट्टी करने में मदद करेगा। इसी दौरान दोनों के बीच केस को लेकर बहस छिड़ जाती है। अरमान चाहता है कि अभिरा मायरा को बचाने के लिए कोर्ट में झूठ का सहारा ले, लेकिन अभिरा सच पर अड़ी रहती है। अरमान को लगेगा कि अभिरा जानबूझकर मुश्किल रास्ता चुन रही है, जबकि अभिरा को इस बात का दुख होगा कि अरमान ने पहले की तरह आज भी उस पर भरोसा नहीं किया।

पौद्दार हाउस में रस्मों को लेकर होगा हंगामा

दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में भी माहौल काफी तनावपूर्ण हो जाएगा। दमयंती इस बात से नाराज होगी कि घरवाले दिशा की रस्मों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विद्या और कावेरी उसे समझाने की कोशिश करेंगे कि मायरा की ऐसी हालत में कोई रस्म कैसे हो सकती है। लेकिन जब दमयंती जबरदस्ती करेगी, तो दिशा खुद अपने ससुराल वालों के सपोर्ट में खड़ी हो जाएगी। दिशा रस्म करने से मना कर देगी, जिससे दमयंती को बड़ा झटका लगेगा। घर में रस्मों और मायरा की सुरक्षा को लेकर मची कलह पौद्दार परिवार की मुश्किलें और बढ़ा देगी।

अभिरा के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

अदालत पहुंचने से पहले अभिरा एक बड़ी साजिश की शिकार हो जाएगी। रास्ते में एक कैब ड्राइवर और गुब्बारे वाला मिलकर उसे उलझा लेंगे, जिसकी वजह से अभिरा को चक्कर आने लगेंगे और उसकी हालत बिगड़ जाएगी। इधर मित्तल इस बात का जश्न मना रहा होगा कि उसकी साजिश कामयाब रही और अब अभिरा केस लड़ने नहीं आएगी। कोर्ट में मायरा और अरमान बेचैन होंगे कि अभिरा अभी तक नहीं आई और विद्या को भी अभिरा की काबिलियत पर शक होने लगेगा। सबको लगने लगेगा कि अभिरा ने मायरा को मुसीबत में अकेला छोड़ दिया है।

फिर एक दोराहे पर खड़ा है अभिरा-अरमान का रिश्ता?

आखिरी वक्त पर अभिरा किसी तरह होश में आएगी और भागते हुए कोर्ट पहुंचेगी। मित्तल जब मायरा को कातिल कहेगा तो अभिरा मेहर को ही कातिल बता देगी। कोर्ट में दोनों के बीच तीखी बहस होगी लेकिन अपोजिशन की वकील यह साबित कर देगा कि मायरा ने ही मेहर को सीढ़ियों से धक्का दिया था। जज मायरा को राहत देने की बजाय अगली सुनवाई तक उसे रिमांड में रखने का फैसला सुना देंगे। मायरा की जमानत न हो पाने की वजह से पौद्दार परिवार में मातम छा जाएगा। अब अभिरा-अरमान का रिश्ता एक नए मोड़ पर आ खड़ा है। अपकमिंग सीरियल में और कौन से उतार चढ़ाव आने वाले हैं? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।