YRKKH 15 May: दिशा को धमकी देता है कृष, अभिरा बजाती है बैंड, दादी-सा के स्टाइल में मनता है उनका जन्मदिन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 14 May 2026 Episode: स्टार प्लस का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में पौद्दार परिवार, दादी-सा का जन्मदिन मनाता है।

YRKKH 15 May: दिशा को धमकी देता है कृष, अभिरा बजाती है बैंड, दादी-सा के स्टाइल में मनता है उनका जन्मदिन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 14 May Episode in Hindi: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का 14 मई का एपिसोड देख लिया? नहीं! चिंता मत कीजिए। यहां आपके लिए हमने आज के एपिसोड का अपडेट दिया है। आज के एपिसोड की शुरुआत अरमान और अभिरा से होती है। अरमान, अभिरा से नाराज हो जाता है क्योंकि अभिरा दूसरों की मदद करने के लिए चक्कर में खुद को जोखिम में डाल देती है। अभिरा काे अपनी गलती का एहसास होता है। अभिरा, अरमान से अकेले में बात करती है और कहती है कि वो अपने अंदर सुधार लाने की कोशिश करेगी।

तान्या और कृष की क्यों होती है लड़ाई?

इस बीच तान्या, कृष पर फर्म छाेड़ने और उसकी कम्पनी जॉइन करने का दबाव बनाती है। ऐसे में कृष भड़क जाता है और दोनों की लड़ाई हो जाती है। दिशा, कृष और तान्या को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन आर्यन उसे ऐसा करने नहीं देता है।

(ये भी पढ़ें: New Releases: 15 मई के दिन आएंगी 9 फिल्में-सीरीज, थिएटर्स में 4 और ओटीटी पर रिलीज होंगी 5)

दिशा की कोशिश, कृष का गुस्सा

ऐसे में दिशा, कृष और तान्या के लिए टेबल बुक करती है। दिशा, कृष के पास जाती है। कृष भड़क जाता है। कृष, दिशा को ताना देता है। कहता है, ‘खुद की शादी को आठ दिन हुए हैं और मुझे सिखाने चली हो।’ इतना ही नहीं, कृष, दिशा को धमकी देने लगता है। अभिरा, दिशा और कृष की सारी बातें सुन लेती है। अभिरा, कृष पर चिल्लाने लगती है और उसकी बोलती बंद करवाती है।

कृष से लड़ाई के बाद दिशा लेती है डिसीजन

दिशा का दिमाग खराब हो जाता है और वो सुबह होते ही अपने मायके चली जाती है। जब आर्यन, दिशा को कॉल करके पूछता है कि वो मायके क्यों चली गई तब दिशा बहाना बना देती है। आर्यन का मूड खराब हो जाता है, लेकिन वो किसी से कुछ कहता नहीं है।

अरमान और अभिरा मनाते हैं दादी-सा का जन्मदिन

पौद्दार परिवार के सदस्य दादी-सा को उनके जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए ढूंढते हैं, लेकिन उन्हें दादी-सा कहीं नहीं मिलती है। मुक्ति और मायरा उन्हें बताती है कि दादी-सा योगा करने गई हैं। ऐसे में सब योगा करने पहुंच जाते हैं। दादी-सा सबके साथ मिलकर अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाती हैं।

(ये भी पढ़ें: YRKKH Twist: दादी-सा ने चली 'लव कार' वाली चाल, पर क्या अभिरा का गुस्सा फेर देगा सब पर पानी?)

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।