Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीYRKKH 14 January Episode in Hindi Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Abhira Shuts Meher Maira Corrects her mistake
YRKKH 14 Jan: मेहरा की हर कोशिश होगी नाकामयाब, अरमान देगा अभिरा का साथ

YRKKH 14 Jan: मेहरा की हर कोशिश होगी नाकामयाब, अरमान देगा अभिरा का साथ

संक्षेप:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 14 January Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मेहर, अभिरा का मूडऑफ करने आएगी, लेकिन अभिरा उसका मूडऑफ कर देगी।

Jan 14, 2026 01:08 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज (14 जनवरी) के एपिसोड की शुरुआत दादी-सा से होती है। दादी-सा, अभिरा से कहती हैं कि उनसे बेहतर ये बात और कोई नहीं समझ सकता कि आज का दिन उसके लिए कितना खास है। इसके बाद दादी-सा, अभिरा से पूछती हैं कि वो मायरा को बर्थडे पर क्या गिफ्ट देने वाली हैं। अभिरा, दादी-सा को बताती है कि उसने मायरा के लिए उसका फेवरेट केक बनाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभिरा का टूटेगा दिल

थोड़ी देर बाद मायरा और पूरा परिवार स्टेज पर केक कट करने जाता है। जैसे ही मायरा, अभिरा का केक कट करने वाली होती मेहर मित्तल की एंट्री होती। मेहर का लाया हुआ केक देख मायरा खुश हो जाती है और उसके पास भाग जाती है। इस अफरा-तफरी में, मायरा से अनजाने में अभिरा का केक गिर जाता है। लेकिन कोई भी इस बात पर ध्यान नहीं देता है। सब मेहर और मिस्टर मित्तल का स्वागत करने चले जाते हैं। वहीं अभिरा टूट जाती है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

अरमान के साथ अपना दुख शेयर करेगी अभिरा

अभिरा रोते हुए अपने केक के टुकड़े उठाती है। वाणी, अभिरा का दर्द समझजाती है और उसकी मदद करती है। इसी बीच अरमान, अभिरा को ढूंढता हुआ स्टेज की तरफ जाता है। अभिरा उससे पूछती है कि उसने मित्तल परिवार को क्यों बुलाया। अरमान बताता है कि उसने नहीं बुलाया उन्होंने खुद ही खुदको इन्वाइट कर लिया। इसके बाद अभिरा, अरमान को बताती है कि मायरा ने उसका बनाया हुआ केक गिरा दिया और मेहर के केक के पास चली गई।

मेहर की कोशिश

अरमान को बुरा लगता है। अरमान, मायरा के पास जाता है। वहीं अभिरा, वाणी को ऊपर छोड़ने जाती है। अभिरा, वाणी को कमरे में ही रहने की सलाह देती है। अभिरा की गैरमौजूदगी में मेहर मौके का फायदा उठाती है। वो अरमान के सामने अच्छी बनने की कोशिश करती है। वो अरमान से कहती है कि वो खुद अभिरा से जाकर माफी मांगना चाहती है क्योंकि उसे लग रहा है कि उसकी वजह से अभिरा नाराज है और अपनी बेटी का बर्थडे नहीं मना पा रही है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

अभिरा और अरमान का जवाब

अभिरा ये बात सुन लेती है और कहती है कि उसे इतना दुख भी नहीं हुआ है कि वह मायरा का जन्मदिन न मनाए। अरमान खुद अभिरा को लेने जाता है। अरमान, अभिरा और मायरा, मेहर का लाया हुआ केक कट करते हैं। जब मायरा, अरमान और अभिरा को केक खिलाती है तब अरमान केक खाने से मना कर देता है। अरमान, अभिरा का बनाया हुआ केक लेकर आता है और मायरा को समझाता है कि चाहे कोई भी केक आ जाए, लेकिन मां के बनाए हुए केक से ज्यादा अच्छा केक कोई नहीं होता है। मायरा को अपनी गलती का एहसास होता है और मेहर का केक छोड़ अभिरा का बनाया हुआ केक खाने लगती है।

ये भी पढ़ें:संक्रांति पर होगा हादसा, देखते रह जाएंगे अनुपमा और पराग, कोई कुछ नहीं कर पाएगा
ये भी पढ़ें:भारती को अनुपमा के खिलाफ यूज करेगी रजनी, चॉल तोड़ने के लिए बनाया यह शातिर प्लान

विद्या करेगी नोटिस

अभिरा खुश हो जाती है। अरमान, अभिरा और मायरा का बॉन्ड देख मेहर चिढ़ने लगती है और ये बात विद्या नोटिस कर लेती है। दूसरी तरफ, कृष मन ही मन सोचता है कि अभिरा और अरमान को इस खुशी का पल इंजॉय कर लेना चाहिए क्योंकि बहुत जल्द उनकी ये खुशियां छिनने वाली हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।