YRKKH 10 April: मुक्ति को अधमरी हालत में मिलती है अभिरा, मेहर के गाल पर खून देख लेती है मायरा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10 April 2026 Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 10 अप्रैल के एपिसोड में अभिरा, मेहर का फोन लेने में कामयाब हो जाती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का 10 अप्रैल का एपिसोड अगर आप देख नहीं पाए हैं और ऑफिस की वजह से आपके पास समय नहीं है तो आप ये खबर पढ़ सकते हैं। हमने इस खबर में बताया है कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में क्या-क्या हुआ है।
अभिरा को आता है गुस्सा
एपिसोड की शुरुआत में अरमान और अभिरा टकरा जाते हैं। अरमान, अभिरा की आंखों में खो जाता है और तभी वहां मायरा आ जाती है। मायरा, अरमान से पूछती है, ‘आप यहां क्या कर रहे हैं?’ अरमान से पहले मेहर बोल पड़ती है। मेहर कहती है, ‘आपके पापा भटक गए थे बेटा।’ इसके बाद मेहर और मायरा, अरमान को अपने साथ लेकर चले जाते हैं। अभिरा को मेहर पर बहुत गुस्सा आता है।
अभिरा का नया प्लान
अभिरा, मेहर के गाल पर थप्पड़ जड़ने का सोचती है, लेकिन रुक जाती है। अभिरा दिमाग से काम लेती है और एक प्लान बनाती है। इस प्लान में अभिरा, आर्यन की मदद लेती है। आर्यन और दिशा प्लान के मुताबिक अनाउंस करते हैं कि वे अपनी शादी की तस्वीरें सबसे पहले खुद अपलोड करना चाहते हैं इसलिए वे सबका फोन जमा करवा रहे हैं। ऐसे में मेहर खुशी-खुशी अपना फोन जमा करवा देती है।
अभिरा को मारती है मेहर
मौका मिलते ही अभिरा, मेहर का फोन उठा लेती है और कमरे में चली जाती है। अभिरा, मेहर के फोन से वो वाला वीडियो निकालती है जिस वीडियो में उसने अपना गुनाह कुबूल किया था और अपने नए फोन में ट्रांसफर करती है। इसी बीच मेहर आ जाती है। मेहर, अभिरा के सिर पर लैम्प से मार देती है। ऐसे में अभिरा के हाथ से उसका फोन छूट जाता है। हालांकि, अभिरा, मेहर का फोन पकड़े रखती है।
मेहरा का गुस्सा
मेहर को गुस्सा आता है और वह तब तक अभिरा को मारती है जब तक अभिरा गिर नहीं जाती है। मेहर, अभिरा के हाथ से अपना फोन छिनती है और सारे सबूत डिलीट कर देती है। इतना ही नहीं, मेहर, अभिरा को मरने की हालत में अकेला छोड़कर चली जाती है। जब मेहर नीचे आती है तब मायरा, मेहर के गाल पर खून देख दंग रह जाती है। मेहर कहती है कि ये खून नहीं, लिपस्टिक है। हालांकि, मायरा समझ जाती है कि ये खून ही है।
मुक्ति की एंट्री
मुक्ति, अभिरा को ढूंढते हुए शादी में पहुंचती है। मुक्ति, अरमान से टकराती है। अरमान, मुक्ति से पूछता है कि वो यहां क्यों आई है? मुक्ति बताती है कि अभिरा उसका फोन नहीं उठा रही है इसलिए वो अभिरा को ढूंढने आई है। मुक्ति, अभिरा को ढूंढने चली जाती है। वहीं अरमान और मायरा को बेचैनी होने लगती है। उन्हें लगता है कि कुछ बुरा होने वाला है। इसी बीच, मुक्ति को अभिरा बेहोशी की हालत में मिलती है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


