Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीYRKKH 1 Nov 2025 Full Episode Update Armaan Slaps Abhira For this Reason
YRKKH 1 Nov: अरमान मारेगा कृष को जोरदार थप्पड़, कावेरी उठाएगी सबके सामने यह सवाल

YRKKH 1 Nov: अरमान मारेगा कृष को जोरदार थप्पड़, कावेरी उठाएगी सबके सामने यह सवाल

संक्षेप:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का शनिवार का एपिसोड एक धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाला है। जिसके बाद कृष, अभिरा और अरमान वाला मामला कोर्ट पहुंच जाएगा।

Sat, 1 Nov 2025 06:02 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के शनिवार के एपिसोड में कावेरी जिद करती है कि कृष सबके सामने एक खास वीडियो चलाए। कृष बात टालने की कोशिश करता है लेकिन कावेरी नहीं मानती। वो जिद पर अड़ी रहती है जिसके बाद कृष हिचकिचाते हुए वो वीडियो चला देता है, जिसे देखने के बाद कमरे में मौजूद सभी लोगों के होश उड़ जाते हैं। कावेरी पूछती है कि उसने अभी-अभी इस वीडियो में यह क्या देखा है? इस पर अरमान सफाई देता है कि यह वीडियो AI जनरेटेड था और इस तरह का वीडियो कोई भी बिना किसी खास मेहनत के तैयार कर सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कावेरी उठाएगी यह बड़ा सवाल

लेकिन मनोज और कावेरी यह बात मानने को तैयार नहीं होते, वो कहते हैं कि बिना असली वीडियो की मदद के कोई इतना रियल दिखने वाला वीडियो कैसे तैयार कर सकता है। अरमान सबके सामने साबित करके दिखाता है कि कैसे इस तरह का वीडियो बनाया जाता है। उधर वरुण और सिड वीडियो के ऑनलाइन वायरल होने का जश्न मनाते हैं। कावेरी को इस बात का शक है कि किसी ना किसी के पास इससे मिलता जुलता वीडियो जरूर होगा, जिसकी मदद से इस तरह का वीडियो तैयार किया गया।

अभिरा देगी सबके आगे सफाई

अरमान और अभिरा वो वक्त याद करते हैं जब वो दोनों पार्क में मिले थे, वो सोचने लगेंगे कि शायद उनके वीडियो का किसी ने गलत इस्तेमाल किया होगा। कृष इस तरह पब्लिक में गलत व्यवहार करने के लिए उन पर सवाल उठाता है और कहता है कि वो इतने मैच्योर होकर ऐसी हरकत कैसे कर सकते हैं। अभिरा अपना और अरमान का बचाव कहते हुए कहती है कि वो दोनों एक एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे थे और बात में शांत होने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन कृष बेबुनियाद आरोप लगाना जारी रखता है।

कृष को पड़ेगा जोरदार थप्पड़

गुस्से में अभिरा के साथ-साथ कावेरी और अरमान का भी पारा चढ़ने लगता है। कावेरी अभिरा पर लांछन लगाने के लिए कृष को जोरदार थप्पड़ जड़ देती है और अरमान भी फालतू बातें करते रहने और अभिरा को इरिटेट करने के लिए कृष को थप्पड़ मार देता है। यह बहस जल्द ही बड़ा रूप ले लेती है और दोनों कोर्ट जाने का फैसला ले लेते हैं। विद्या, मनोज और कावेरी अरमान-अभिरा का सपोर्ट करते हैं और पुलिस को बुलाते हैं। पुलिस जल्द ही यह पता लगाने की बात कहती है कि यह AI जनरेटेड वीडियो कहां से आया।

ये भी पढ़ें:BB19: तान्या का स्टाफ यूं जताता है उनसे प्यार, बोलीं- मैं मना करती हूं लेकिन…
ये भी पढ़ें:अभिषेक और अशनूर फिर दोहराएंगे वही गलती? कैमरे ने फिर पकड़ी दोनों की चालाकी!
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।