Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीYeh Rishta Kya Kehlata in Hindi kiara accident will to drama of being in coma to test abhir love
YRKKH: अभिरा और मनीषा के चक्कर में हाेगा कियारा का एक्सीडेंट, कोमा में जाएगी अरमान की बहन

YRKKH: अभिरा और मनीषा के चक्कर में हाेगा कियारा का एक्सीडेंट, कोमा में जाएगी अरमान की बहन

संक्षेप:

YRKKH in Hindi: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मजेदार ड्रामा दिखाया जाएगा। कियारा कोमा में जाने का ड्रामा करेगी। वह देखेगी कि उसके कोमा में जाने से किसका क्या रिएक्शन आएगा।

Dec 12, 2025 03:44 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नए प्रोमो के मुताबिक, अरमान और अभिरा मिल जाएंगे। वे दोनों मिलकर अभीर और कियारा को साथ लाने की कोशिश करेंगे, लेकिन ये बात मनीषा को पता चल जाएगी। मनीषा कसम खाएगी कि वह अभिरा और अरमान का प्लान कभी कामयाब नहीं होने देगी। वह कियारा को गुमराह करने की कोशिश करेगी और इस चक्कर में कियारा का एक्सीडेंट हो जाएगा। कियारा गंभीर रूप से घायल हो जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये रिश्ता क्या कहलाता है

इंडिया फाेरम की रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा अस्पताल के बेड पर लेटे-लेटे इस बात की टेंशन लेगी कि इन सबकी वजह से कहीं उसका और अभीर का बॉन्ड कमजोर न पड़ जाएगा। वह अभीर का टेस्ट लेने का फैसला लेगी। वह जानबूझकर कोमा में जाने का नाटक करेगी। वह डॉक्टर को भी सारी बातें समझा देगी। कियारा के कोमा में जाने की खबर सुन अभीर और बाकी परिवार वाले परेशान हो जाएंगे।

ये रिश्ता क्या कहलाता है न्यू प्रोमो

अभीर हर समय कियारा के पास रहेगा। वह कियारा का ध्यान रखेगा। उसकी देखभाल करेगा। अभीर का ये साइड देख कियारा को इस बात पर यकीन हो जाएगा कि अभीर उससे बेबी की वजह से नहीं, बल्कि सच में प्यार करता है। वह अपना ड्रामा खत्म करने का फैसला लेगी। कियारा उठेगी और सबको बताएगी कि वह कोमा में नहीं थी। वह सिर्फ ड्रामा कर रही थी क्योंकि उसे अभीर का टेस्ट लेना था। इसके बाद कियारा, अभीर से शादी करने का फैसला लेगी। दोनों खुश हो जाएंगे। वहीं परिवार वाले भी दोनों की शादी में खुशी-खुशी शामिल होंगे।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।