YRKKH 22 Feb: अभिरा के सामने आया अरमान का अतीत, विद्या पर दोबारा हमला करेगा युवराज; डर जाएगी अक्षरा की बेटी

Feb 22, 2024 02:36 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

YRKKH Today's Episode: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में युवराज, अभिरा को डराएगा। वह दोबारा अरमान की मां, विद्या पर हमला करेगा।

YRKKH 22 Feb: अभिरा के सामने आया अरमान का अतीत, विद्या पर दोबारा हमला करेगा युवराज; डर जाएगी अक्षरा की बेटी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड की शुरुआत वहीं से होगी जहां कल का एपिसोड खत्म हुआ था। अरमान, विद्या का डर भगाने के लिए उसे कार में बैठाएगा। सबका ध्यान विद्या पर होगा और तभी अभिरा के पास एक फुग्गा आ पहुंचेगा। उस फुग्गे पर लिखा हाेगा, 'अरमान की गाड़ी बुलेट प्रूफ तो नहीं है न?' अभिरा समझ जाएगी कि ये फुग्गा युवराज ने फेंका है। वह डर जाएगी। हालांकि, वह किसी से कुछ नहीं कहेगी।

अरमान का सच

अरमान, विद्या का डर भगाने के बाद अपने कमरे में चला जाएगा। वहीं दादी-सा अपने हाथों से विद्या को खाना खिलाएंगी। हालांकि, विद्या खाना खाने से मना कर देगी। ऐसे में चाचा-सा कहेंगे, 'भाभी-सा ये सब खत्म कीजिए नहीं तो मैं अरमान को बुला दूंगा।' विद्या, अरमान के डर से खाना खाना शुरू कर देगी और फिर अरमान की तारीफ करेगी। वह उस दिन को याद करेगी जिस दिन अरमान पहली बार पौद्दार हाउस आया था। विद्या की बातें सुनने के बाद रूही को पता चलेगा कि अरमान, विद्या का सगा बेटा नहीं है।

परेशान होगी अभिरा

इधर रूही के सामने अरमान का सच आएगा। उधर अरमान खुद अभिरा को अपना सच बताएगा। अरमान रोते-रोते अभिरा को बताएगा कि विद्या उसकी असली मां नहीं है। अरमान का सच जानने के बाद अभिरा हैरान रह जाएगी। हालांकि, अरमान की हालत देख वह कुछ नहीं कह पाएगी। अरमान, अभिरा के पैरों में गिर जाएगा और उसे थैंक्यू बोलेगा। अभिरा जैसे-तैसे अरमान को संभालेगी और युवराज का सच बताने की कोशिश करेगी। हालांकि, तभी रूही आ जाएगी। रूही, अरमान को बताएगी कि विद्या की दवाइयां गायब हैं। अरमान परेशान हो जाएगा और फिर तीनों विद्या के कमरे की तरफ जाएंगे।

विद्या पर हमला

जब अरमान, विद्या के कमरे में जाएगा तब उसे विद्या की दवाइयां सामने पड़ी मिलेंगी। रूही हैरान रह जाएगी। इससे पहले कि रूही कुछ कहे मनीषा उसे वहां से लेकर चली जाएगी। अभिरा दिमाग लगाएगी और विद्या की दवाइयां चेक करेगी। वह अरमान को बताएगी कि ये सारी दवाइयां एक्सपायर हो चुकी हैं। अरमान परेशान हो जाएगा और दूसरी दवाइयां लेने चला जाएगा।

युवराज को फोन करेगी अभिरा

अभिरा, युवराज को फोन करेगी और तभी युवराज उसे बताएगा कि ये काम उसने ही किया है। इतना ही नहीं, वह अभिरा को धमकी भी देगा। अभिरा डर जाएगी और उससे शादी करने का फैसला लेगी। अभिरा के हावभाव देख अरमान समझ जाएगा कि अभिरा उससे कुछ छिपा रही है। वह अभिरा से पूछेगा, हालांकि अभिरा उसे कुछ नहीं बताएगी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।