YRKKH Spoiler: कदम-कदम पर अभिरा का साथ देंगी दादी-सा, अरमान अपनी पत्नी को बुलाएगा- सेल्फिश
- टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अभिरा व दादी-सा की बॉन्डिंग दिखाई गई है और अरमान व अभिरा के बीच पैदा हुई दूरी की झलक नजर आई है।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड्स में दादी-सा और अभिरा की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। सामने आए प्रोमो के मुताबिक, दादी-सा अपने पूरे परिवार के साथ पौद्दार फर्म जाएंगी। वह गिफ्ट में अपने छोटे बेटे मनोज को उसका अपना केबिन देंगी। मनीषा खुश हो जाएगी और अरमान से कहेगी, ‘थैंक्यू अरमान! मां-सा से मनोज के केबिन के लिए बात करने के लिए।’ लेकिन, अभिरा के आते ही मनीषा और मनोज की खुशियां छीन जाएंगी।
दादी-सा देंगी अभिरा को तोहफा
अभिरा भागते-भागते दादी-सा के पास आएगी और कहेगी, ‘दादी-सा…एयरलाइन्स वाला केस हम जीत गए दादी-सा।’ दादी-सा खुश हो जाएंगी। वह कहेंगी, ‘तुमने तो कमाल कर दिया लड़की।’ इसके बाद, दादी-सा एक बड़ा फैसला लेंगी। वह अभिरा को मनोज की कुर्सी पर बैठाएंगी और कहेंगी, ‘आज से ये नया केबिन तुम्हारा हुआ लड़की।’ अभिरा खुश हो जाएगी। वहीं मनोज और मनीषा दंग रह जाएंगे।
अरमान और अभिरा की लड़ाई
अरमान से ये सब चीजें बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। वह मनोज और मनीषा का लटका हुआ चेहरा देख भड़क जाएगा और अभिरा से बात करने जाएगा। वह अभिरा से कहेगा, ‘तुमने वो केबिन क्यों लिया अभिरा? अरे एक केस तुम जीत जाओगी तो तुम चाचा-सा से उनका हक छीन लोगी क्या? कितनी सेल्फिश हो।’ अभिरा भड़क जाएगी। वह अरमान पर चिल्लाने लगेगी। वह कहेगी, ‘तुम्हारा मूड अच्छा हो तो सब ठीक है और न हो तो किसी का भी गुस्सा आकर मुझपर निकाल देते हो। मैं तुम्हारी पत्नी हूं अरमान। तुम्हारा पंचिंग बैग नहीं हूं।’

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




