Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीYeh Rishta kya kehlata hai upcoming twist yrkkh in hindi armaan abhira divorce plan fails in front of vidya dadi sa
YRKKH Twist: अरमान और अभिरा के बीच होगी लड़ाई, तलाक तक पहुंचेगी बात

YRKKH Twist: अरमान और अभिरा के बीच होगी लड़ाई, तलाक तक पहुंचेगी बात

संक्षेप:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai in Hindi: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान और अभिरा के बीच जोरदार लड़ाई होगी। दोनों विद्या और दादी-सा के सामने तलाक की बातें करेंगे।

Dec 01, 2025 04:16 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अरमान और अभिरा की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड्स में अभिरा और अरमान की लड़ाई इतनी बढ़ जाएगी कि बात तलाक तक पहुंच जाएगी। अभिरा और अरमान को समझाने विद्या और अरमान कोर्ट पहुंचेंगे, लेकिन अरमान और अभिरा का झगड़ा देखकर डर जाएंगे। अरमान, अभिरा से कहेगा, ‘तुमने जिस तरह हमारी एनिवर्सरी बर्बाद की है न वो मैं कभी नहीं भूलूंगा।’

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभिरा कहेगी, ‘मां की साइड लेकर बर्बादी की शुरुआत तुमने की है।’ अरमान भड़क जाएगा। वह कहेगा, ‘अभिरा अगर तुमने मां पर इल्जाम लगाए न तो मैं फिर…।’ विद्या बीच में आ जाएगी। विद्या, अरमान को समझाने की कोशिश करेगी कि वह अभिरा से उसकी वजह से न लड़े। अरमान कहेगा, ‘हमारे पास लड़ने के लिए और भी बहुत सारी चीजें हैं।’ अभिरा, अरमान पर टॉन्ट कसेगी।

अरमान भड़क जाएगा और कहेगी, ‘अब इस रिश्ते को खत्म करते हैं और अलग-अलग रहते हैं।’ अभिरा कहेगी, ‘अलग-अलग तो हम रह ही रहे हैं। बस इस रिश्ते को खत्म करके हमेशा के लिए अलग-अलग हो जाते हैं।’ विद्या डर जाएगी। विद्या, अरमान और अभिरा को समझाने की कोशिश करेगी। विद्या कहेगी, ‘तुम दोनों पागल हो गए हो क्या?’ वहीं दादी-सा कहेंगी, ‘हम तुम्हारे इस फैसला का कभी सपोर्ट नहीं करेंगे।’ इसी बीच विद्या, अरमान और अभिरा की चोरी पकड़ लेगी।

अभिरा कहेगी, ‘मैं इनका सपोर्ट करेगी।’ इतना ही नहीं, विद्या, अरमान और अभिरा का सच सामने लाने के लिए ये भी कहेगी कि वह अरमान और अभिरा के तलाक की बात खुद मायरा को बताएगी। ऐसे में अरमान और अभिरा डर जाएंगे और उनकी लड़ाई का सच सामने आ जाएगा। दादी-सा भड़क जाएंगी और दोनों को फटकार लगाएंगी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।