Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीYeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist in Hindi yrkkh spoiler alert abhira out of jail
YRKKH Twist: अंशुमन मर्डर केस में आएगा नया ट्विस्ट, मायरा से दूर भागेगी अभिरा

YRKKH Twist: अंशुमन मर्डर केस में आएगा नया ट्विस्ट, मायरा से दूर भागेगी अभिरा

संक्षेप:

YRKKH Twist in Hindi: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नया ट्विस्ट आएगा। अभिरा जेल तो बाहर आ जाएगी, लेकिन ट्रॉमा में रहेगी। ऐसे में मायरा उसका ध्यान रखेगी।

Sep 08, 2025 12:00 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी का सबसे चर्चित शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अब एक नए ट्विस्ट की ओर बढ़ रहा है। आने वाले एपिसोड्स दर्शकों की धड़कनें बढ़ाने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि अरमान कोर्ट में नए सबूत पेश करेगा। इन सबूतों के आधार पर कोर्ट, अभिरा को बाइज्जत बरी कर देगा। अरमान तुरंत अभिरा को अपने साथ पौद्दार हाउस लेकर जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दादी-सा करेंगी स्वागत

घर लौटने पर दादी-सा, अभिरा की आरती उतारेंगी और परिवार के बाकी लोग भी उसका स्वागत करेंगे, लेकिन इस खुशी के बीच अभिरा अंदर से अब भी गहरे ट्रॉमा में रहेगी।

अभिरा हुई बेचैन

इमोशनल पल तब आएगा जब मायरा, अभिरा को “मां” कहेगी। यह सुनकर अभिरा असहज हो जाएगी। उसे शर्म आएगी और अपना चहरा छिपाने के लिए वह कमरे की ओर भागेगी। उसकी हालत देख मायरा भी चौंक जाएगी।

अरमान ने थामा अभिरा और मायरा का हाथ

कमरे की ओर भागते समय अभिरा का पैर पिसल जाएगा। हालांकि, अरमान समय रहते उसे संभाल लेगा। इतना ही नहीं, अरमान, मायरा को भी संभालेगा और समझाएगा कि अभिरा अब भी मानसिक आघात से गुजर रही है।

मायरा बनी अभिरा की ताकत

अरमान की बातें मायरा के दिल को छू जाएंगी। मायरा तय करेगी कि वह अपनी मां की तरह अभिरा का ख्याल रखेगी और उसे ट्रॉमा से बाहर लाने की पूरी कोशिश करेगी।

आगे क्या होगा?

अब कहानी में आगे क्या मोड़ आता है, ये देखना बेहद दिलचस्प होगा। क्या मायरा का प्यार और देखभाल अभिरा को फिर से सामान्य जिंदगी में लौटा पाएगी? और क्या अरमान और अभिरा के रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी?

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।