YRKKH Twist: आर्यन की शादी में होगा तमाशा, अभिरा की जान लेने की कोशिश करेगी मेहर
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले ट्विस्ट का पता चला है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, मेहर, अभिरा की जान लेने की कोशिश करेगी।

YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल, जब अरमान को पता चलता है कि मुक्ति ही वाणी है तब वह अभिरा को पौद्दार हाउस से बाहर निकाल देता है। इतना ही नहीं, मायरा को भी हॉस्टल से घर ले आता है। हालांकि, अभिरा हार नहीं मानती है। अभिरा, दिशा के परिवार की तरफ से आर्यन की शादी में शामिल होती है। अभिरा को शादी में देख मेहर का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।
सेट से लीक हुईं तस्वीरें
अरमान और मायरा की वजह से मेहर अपना गुस्सा कंट्रोल करने की कोशिश करती है। हालांकि, ज्यादा देर तक अपने गुस्से के ऊपर काबू नहीं रख पाती है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट से लीक हुई कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें मेहर का एक बेहद डरावना और हिंसक रूप सामने आया है।
मेहर का अगला कदम
तस्वीरों के मुताबिक, मेहर को जब मौका मिलता है, वह अभिरा को अकेले में घेर लेती है। अपनी नफरत में अंधी होकर मेहर एक भारी लैम्प उठाती है और अभिरा के सिर पर दे मारती है। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण अभिरा लहूलुहान होकर वहीं बेहोश हो जाती है। घबराहट में मेहर वहां से सारे सबूत मिटाने की कोशिश करती है ताकि किसी को उस पर शक न हो।
आगे क्या होगा?
अब सवाल यह उठता है कि क्या बेहोश पड़ी अभिरा को समय पर मदद मिल पाएगी? क्या वह होश में आकर अरमान और मायरा को मेहर के असली चेहरे से रूबरू करा पाएगी? आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्यार की जीत होगी या मेहर अपनी साजिशों में कामयाब हो जाएगी।
अब तक सीरियल में क्या हुआ?
आइए आपको टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का अब तक का रीकैप देते हैं। मेहर मासूम मायरा के दिमाग से खेलती है। मेहर ने मायरा को यह यकीन दिला दिया है कि अरमान उसके साथ ही खुश रह सकता है। अपने पापा की खुशी के लिए मायरा जिद पर अड़ जाती है। अरमान, जो मायरा को दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता है, उसकी जिद के आगे टूट जाता है और मेहर से शादी करने के लिए हां कर देता है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


