YRKKH Twist: न फूफा-सा और न अरमान, इस शख्स को मिलेगी पौद्दार फर्म की जिम्मेदारी; घर में आएंगी खुशियां
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में अरमान और फूफा-सा की लड़ाई होगी। इस बीच, अरमान बड़ा फैसला लेगा।

YRKKH: स्टार प्लस के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा धमाका होगा। सावन मेलनी के दौरान अरमान और फूफा-सा आपस में भिड़ जाएंगे। दरअसल, पौद्दार फर्म की हालत देख और फूफा-सा की बातें सुन, अरमान अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं रख पाएगा। अरमान सबके सामने फूफा-सा को उनकी बातों का जवाब देगा और पौद्दार फर्म से जुड़ा फैसला लेगा।
सावन मेलनी में नहीं आएगा कोई मेहमान
पौद्दार फर्म की खराब होती रेपुटेशन और फूफा-सा की हरकतों की वजह से हर कोई पौद्दार परिवार से दूरी बनाने लगता है। पहले तो तान्या, विद्या, मनीषा दादी-सा के सामने अलग-अलग बहाने बनाती हैं, लेकिन फिर दादी-सा समझ जाती हैं कि कोई भी उनके परिवार के साथ सावन मेलनी नहीं मनाना चाहता है। ऐसे में दादी-सा, परिवार वालों के साथ ही सावन मेलनी मनाने का फैसला लेती हैं।
फूफा-सा को जवाब देगा अरमान
सामने आए प्रोमो के मुताबिक, सावन मेलनी के दौरान अरमान का फूफा-सा पर गुस्सा फूट पड़ता है। अरमान, फूफा-सा से कहता है, ‘आप दुनिया भर की सारी उटपटांग बातें कर सकते हैं, लेकिन ये नहीं मानेंगे कि आप फर्म चलाने के लायक नहीं हैं।’ फूफा-सा भी चुन नहीं बैठते हैं। फूफा-सा, अरमान की बात का जवाब देते हैं।
अरमान का फैसला
फूफा-सा कहते हैं, ‘तो फिर कौन है? तुम? तुम तो चाय का कप भी कपकपाते हाथों से उठाते हो। तुम फर्म की जिम्मेदारी कैसे उठाओगे?’ अरमान कहता है, ‘आप बिल्कुल ठीक कह रहे हैं इसलिए पौद्दार फर्म मैं नहीं अभिरा संभालेगी।’ ये सुनकर अभिरा दंग रह जाती है।
पौद्दार हाउस में आएंगी खुशियां
इस बीच पौद्दार हाउस में खुशियां दस्तक देती हैं। दरअसल, दिशा, आर्यन को बताती है कि वो मां बनने वाली है। दिशा खुशी के मारे फूली नहीं समाती और दौड़कर आर्यन को गले लगा लेती है। हालांकि, पौद्दार हाउस के मौजूदा हालातों और अतीत के अनुभवों को देखते हुए आर्यन इस खुशी को पूरी तरह अपनाने से थोड़ा डरता है। आर्यन समझदारी दिखाते हुए दिशा से कहता है, ‘ये जो घर पर किए जाने वाले प्रेगनेंसी टेस्ट होते हैं, ये 100% सही नहीं होते हैं। हमें जल्दबाजी में किसी को कुछ नहीं बताना चाहिए। पहले हम डॉक्टर के पास चलेंगे, वहां जब सब कुछ पूरी तरह कन्फर्म हो जाएगा, तभी हम ये खुशखबरी पूरे परिवार के साथ शेयर करेंगे।’
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

