Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीYeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist in Hindi YRKKH Armaan re opnes Rajat and Meher Mittal case
YRKKH Twist: अरमान-अभिरा के प्यार की होगी जीत, मेहर मित्तल को लगेगा 440 वॉट का झटका

YRKKH Twist: अरमान-अभिरा के प्यार की होगी जीत, मेहर मित्तल को लगेगा 440 वॉट का झटका

संक्षेप:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist in Hindi: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान और अभिरा के प्यार की जीत होगी। मेहर मित्तल को 440 वॉट का झटका लगेगा।

Jan 16, 2026 08:49 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

YRKKH Twist in Hindi: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड्स में अरमान और अभिरा की जीत होगी। दरअसल, 16 जनवरी 2026 को जारी किए गए प्रोमो के मुताबिक, अभिरा की बातें सुनने के बाद अरमान, मिस्टर मित्तल से मिलने जाता है। वह उन्हें लीगल पेपर्स और चेतावनी, दोनों देता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अरमान के बदलेंगे तेवर

अरमान, मिस्टर मित्तल से कहता है, ‘मेहर से कह दीजिएगा इन पेपर्स पर साइन कर दे मिस्टर मित्तल।’ मिस्टर मित्तल, अरमान के बदले तेवर नोटिस कर लेते हैं। वह अरमान से पूछते हैं, ‘किस चीज के पेपर्स हैं ये?’ अरमान उन्हें बताता है, ‘मैं रजत गुप्ता और मेहर मित्तल का केस री-ओपन करवा रहा हूं मिस्टर मित्तल। अभिरा को इस केस के जजमेंट पर डाउट है तो मैं उसकी बात को इग्नोर नहीं कर सकता।’

ये रिश्ता क्या कहलाता है का 8 जनवरी का एपिसोड

अरमान देगा चेतावनी

अरमान आगे कहता है, ‘अभिरा बिना वजह इतनी बड़ी बात कभी नहीं बोलेगी।’ इसके बाद अरमान, मिस्टर मित्तल को चेतावनी देता है। अरमान कहता है, ‘मेरे दोस्त कहते हैं कि मैं एक बहुत अच्छा वकील हूं। गुनहगारों काे नहीं बख्शता। मान लीजिए अभिरा का शक सही निकला तो मुझे भी अपने दोस्तों की बात का मान रखना पड़ेगा मिस्टर मित्तल।’ ये बात सुनकर मिस्टर मित्तल घबरा जाते हैं। वहीं मेहर का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच जाता है।

अब आगे क्या होगा?

अरमान की बातें सुनने के बाद मेहर, अभिरा और वाणी से बदला लेने की कोशिश करेगी। अब देखना ये होगा कि क्या अभिरा और वाणी, मेहर के वार से बच निकलेंगी या फिर घायल हो जाएंगी?

ये भी पढ़ें:युजवेंद्र चहल या धनश्री वर्मा, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा? दोनों की नेटवर्थ भी जानिए
ये भी पढ़ें:Anupamaa: मुंबई पहुंचेगी अनुपमा, जेसीबी को आगे बढ़ने से रोकेगी, फिर आएगा ट्विस्ट
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।