
YRKKH Twist: पार्टी में आए लोगों का अभिरा बनाएगी एआई वीडियो, मौके पर पहुंचेगी पुलिस
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai in Hindi: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड्स में वायरल वीडियो बनाने वाला शख्स पकड़ा जाएगा। अरमान और अभिरा परिवार की मदद से उसे पकड़ लेंगे।
स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में एक दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलेगा। इस बार अरमान और अभिरा अपने परिवार के साथ मिलकर उस शख्स को बेनकाब करेंगे जिसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए उनका फेक वीडियो बनाया है। दरअसल, कपल्स चैरिटी मैस्केट बॉल इवेंट में पूरा पौद्दार परिवार जाता है, लेकिन अरमान और अभिरा को इन्वाइट नहीं किया जाता है।

अभिरा और अरमान बिना इन्वाइट के उस इवेंट में पहुंच जाते हैं। दादी-सा और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें देखकर दंग रह जाते हैं। अरमान और अभिरा अपने परिवार के साथ मिलकर वरुण को जाल में फंसाने का प्लान बनाते हैं। मनीषा, दादी सा और कियारा मैस्केट बॉल इवेंट में मास्क लगाकर बारी-बारी वरुण के साथ डांस करते हैं। हालांकि, वरुण, दादी-सा को पहचान लेता है और वहां से भागने की कोशिश करता है।
किंतु पौद्दार परिवार वरुण को घेर लेता है और अरमान उसे पकड़कर मारने लगता है। इवेंट में मौजूद इनफ्लुएंसर्स पौद्दार परिवार की इस हरकत पर सवाल उठाते हैं। ऐसे में अभिरा इवेंट में आए लोगों का वीडियो बनाती है और AI का इस्तेमाल कर सभी कपल्स का चेहरा बदल देती है। अभिरा सबको बताती है कि वरुण ने ही एआई की मदद से उसका और अरमान का वीडियो बनाया था।
ये सुनकर सब दंग रह जाते हैं और वरुण का वीडियो बनाने लगते हैं। इसके बाद पुलिस आती है और वरुण को गिरफ्तार कर लेती है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


