YRKKH Twist: अरमान को अपनो से मिलेगा धोखा, गुस्से में अभिरा पकड़ेगी कृष का कॉलर
YRKKH Upcoming Twist: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में नया ट्विस्ट आएगा। अरमान को उसके अपने ही धोखा देंगे जिसकी वजह से अभिरा भड़क जाएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टार प्लस के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में फूफा-सा और कृष बहुत बड़ा फैसला लेते हैं। फूफा-सा घरवालों को बताते हैं कि मित्तल, अरमान से बदला लेने के लिए बोर्ड मेम्बर्स अपने साथ मिलाकर फर्म को हड़पने वाला था। इसलिए दिल पर पत्थर रखकर अरमान को फर्म से निकालना पड़ा। अभिरा भड़क जाती है। अभिरा, फूफा-सा पर चिल्लाती है और कृष का कॉलर पकड़ लेती है।
अभिरा का गुस्सा
फूफा-सा डर जाते हैं और कहते हैं, ‘अभिरा कृष को छोड़ो वरना…।’ अभिरा नहीं रुकती है। अभिरा कहती है, ‘सिर्फ सच को आवाज उठाने का हक होता है। किसी भी कागज के पन्ने पर सौ बार झूठ लिख दीजिए, लेकिन सच यही रहेगा कि पौद्दार फर्म आज भी अरमान की फर्म है।’ (ये भी पढ़ें: YRKKH Twist: अरमान के सामने शर्त रखेगी अभिरा, कहेगी- मैं ये नहीं कहूंगी कि भरोसा हो गया है, लेकिन…)
आज (6 मई) के एपिसोड में क्या हुआ?
अभिरा, अरमान को कपल्स थैरेपी के लिए मनाती है। अरमान मान जाता है। जब ये बात मायरा और मुक्ति को पता चलती है तब वे अभिरा को अपने हाथों से तैयार करते हैं। अभिरा को साड़ी में देख मुक्ति और मायरा के होश उड़ जाते हैं। मायरा कहती है, ‘जब हमारा ये हाल है तो पापा का क्या हाल होगा।’ (ये भी पढ़ें: Spoiler: अनुपमा-राही में होगी सबसे बड़ी टक्कर! श्रुति लगाएगी इस नफरत को चिंगारी)
दिशा होगी मनीषा से नाराज
दिशा अपने मायके से पास आती है। दिशा जब मनीषा से मिलने आती है तब वो मनीषा और उसके दोस्तों की बातें सुन लेती है। दरअसल, मनीषा के दोस्त मनीषा से पूछते हैं कि उसकी बहू क्या करती है। मनीषा झूठ कहती है। मनीषा कहती है कि दिशा, तान्या के नक्शे कदम पर चल रही है। एक एमएनसी में काम करती है और इतनी महनती है कि आगे चलकर अपनी खुदकी बहुत बड़ी कम्पनी शुरू कर लेगी। मनीषा की बातें सुनकर दिशा को दुख होता है। (ये भी पढ़ें: Spoiler: वसुंधरा पार्टी में जान बूझकर करेगी ये हरकत? सन्न रह जाएंगे अनुपमा और दिग्विजय)
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


