
YRKKH Twist: अभिरा पर बंदूक तानेगा युवराज, कहेगा- बेबी! अपनी अक्षरा मम्मा के पास जाना है?
YRKKH in Hindi: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में युवराज का प्लान अभिरा को अपना बनाने का नहीं, बल्कि उसे जान से मारने का है। जी हां, सामने आए प्रोमो में ये दिखाया गया है।
टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अब अपने नए ट्रैक के साथ दर्शकों की धड़कनें बढ़ाने वाला है। आने वाले एपिसोड्स में एक के बाद एक ऐसे ट्विस्ट आएंगे कि दर्शक भी स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाएंगे। सामने आए प्रोमो के मुताबिक, रामलीला के दौरान युवराज पूरे पौद्दार परिवार के सामने अभिरा का किडनैप कर लेता है। मंच पर सबको लगता है कि यह तो बस नाटक का हिस्सा है, लेकिन असली ड्रामा तब शुरू होता है जब अभिरा जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगती है।

तालियां बजाएंगे सब
शुरू में हर कोई सोचता है कि अभिरा एक्टिंग कर रही है और तालियां बजाने लगता है, लेकिन जब अरमान आता है तब सबके होश उड़ जाते हैं। अभिरा कहती है, बचाओ! ये असली अरमान नहीं है। सब घबरा जाते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। युवराज, अभिरा को किडनैप कर लेता है।
अभिरा के पीछे दौड़ेगा अरमान
अरमान, अभिरा को बचाने के लिए उसे पीछे दौड़ता है, लेकिन वह उसे रोक नहीं पाता। दूसरी तरफ, युवराज, अभिरा को एक सुनसान जगह पर बंदी बना लेता है, उसके सिर पर बंदूक तान देता है। वह अभिरा से कहता है, ‘बेबी! मम्मा के पास जाना है? चलो तुम्हे तुम्हारी अक्षरा मां के पास भेज देते हैं।’
अब क्या होगा?
अब सवाल यह है कि क्या अरमान वक्त रहते अभिरा को बचा पाएगा? या फिर अक्षरा की तरह अभिरा भी युवराज का शिकार बन जाएगी? आने वाले एपिसोड्स में इन सारे सवालों के जवाब मिलेंगे।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




